दिल्ली हिंसाः ताहिर हुसैन की फैक्ट्री सील, जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस से किया सवाल-सिर्फ उस पर कार्रवाई क्यों, यूजर्स ने किया ट्रोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 27, 2020 07:11 PM2020-02-27T19:11:28+5:302020-02-27T20:00:15+5:30

आप पार्षद ताहिर हुसैन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन के घर को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया है।

delhi voilence javed akhtar tweets AAP leader Tahir Hussain | दिल्ली हिंसाः ताहिर हुसैन की फैक्ट्री सील, जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस से किया सवाल-सिर्फ उस पर कार्रवाई क्यों, यूजर्स ने किया ट्रोल

जावेद अख्तर ने कहा कि दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। 

Highlightsताहिर हुसैन पर अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है। उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई है।जावेद अख्तर ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हुई साम्प्रदायिक हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। यह संख्या बुधवार तक 27 थी।

इस बीच आप पार्षद ताहिर हुसैन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन के घर को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया है। ताहिर हुसैन पर अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है। उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई है।

जावेद अख्तर ने आप के पार्षद ताहिर की फैक्ट्री सील होने के तुरंत बाद ट्वीट किया। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर तंज मारते हुए कहा, 'कई मारे गए, कई घायल हैं, कई घर जला दिए गए, दुकानें लूट ली गईं और कई आश्रय विहीन हो गए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश कर रही है। संयोगवश उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस के एक चीज पर डटे रहने को सलाम।'

दिल्ली में हुई इस घटना ने सबका खूब ध्यान खींचा है और बॉलीवुड कलाकार भी लगातार इस हिंसा पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस मुद्दे पर जावेद अख्तर ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अपने ट्वीट में जावेद अख्तर ने कहा कि दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। 

So many killed , so many injured , so many house burned , so many shops looted so many people turned destitutes but police has sealed only one house and looking for his owner . Incidentally his name is Tahir . Hats off to the consistency of the Delhi police .

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 27, 2020

 

 

Web Title: delhi voilence javed akhtar tweets AAP leader Tahir Hussain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे