दिल्ली : तिहाड़ जेल में साथी कैदियों के हमलों में दो कैदी घायल

By भाषा | Published: September 14, 2021 06:53 PM2021-09-14T18:53:48+5:302021-09-14T18:53:48+5:30

Delhi: Two prisoners injured in attacks by fellow inmates in Tihar Jail | दिल्ली : तिहाड़ जेल में साथी कैदियों के हमलों में दो कैदी घायल

दिल्ली : तिहाड़ जेल में साथी कैदियों के हमलों में दो कैदी घायल

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली के तिहाड़ जेल में अलग-अलग घटनाओं में साथी कैदियों द्वारा धारदार वस्तुओं से किए गए हमलों में दो विचाराधीन कैदी घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह दोनों हमले तिहाड़ के जेल नंबर तीन में हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धोखाधड़ी के एक मामले में बंद कैदी विकास ढुल पर रविवार को विकास चोपड़ा ने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। ढुल को चेहरे पर चोटें आईं और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

जेल अधिकारियों के मुताबिक, एक अन्य विचाराधीन कैदी विजय पर दिनेश नामक एक अन्य कैदी ने धातु से बने धारदार हथियार से हमला कर दिया। विजय को पीठ और नितंब पर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विजय का बयान दर्ज किया गया और हरिनगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस इन मामलों की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi: Two prisoners injured in attacks by fellow inmates in Tihar Jail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे