देशभर में दशहरे की धूम, इन जगहों पर रूट रहेगा डायवर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 19, 2018 08:39 AM2018-10-19T08:39:36+5:302018-10-19T10:04:09+5:30

Dussehra Festival Celebration traffic diversion in Delhi NCR: देशभर में दशहरे का पर्व आज (19 अक्टूबर) मनाया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली में कई जगहों पर शुक्रवार दशहरे के उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Delhi to witness restricted movement of vehicles on Dusshera | देशभर में दशहरे की धूम, इन जगहों पर रूट रहेगा डायवर्ट

फाइल फोटो

देशभर में दशहरे का पर्व आज (19 अक्टूबर) मनाया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली में कई जगहों पर शुक्रवार दशहरे के उत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही काफी बड़े पैमाने पर दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसके चलते इन इलाकों में ट्रैफिक हेवी रहने की संभावना है। 

 इसके चलते सुरक्षा कारणों से वीआईपी रूट भी लगाया जाएगा, जिससे सामान्य ट्रैफिक प्रभावित होगा। वीआईपी मूवमेंट के चलते शाम 5 बजे के करीब नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, तुर्कमान गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक का मूवमेंट रोका जाएगा। इसी तरह रावण दहन कार्यक्रम के बाद जब वीआईपी हस्तियां लौटेंगी, तब भी आम लोगों के मूवमेंट को रोका जाएगा। 

नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और कश्मीरी गेट बस अड्डे की तरफ जाने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को एक्स्ट्रा टाइम लेकर घर से निकलने की सलाह दी है। 

दशहरा उत्सव के चलते जिन इलाकों में शाम को ट्रैफिक पर असर रहेगा। लाल किला, कमला मार्केट, आंबेडकर नगर, सरोजिनी नगर, ग्रेटर कैलाश, साउथ एवेन्यू, दिल्ली कैंट, आरके पुरम, द्वारका, उत्तम नगर, पंजाबी बाग, कीर्ति नगर, हरि नगर, विकासपुरी, करोल बाग, नारायणा, सुल्तानपुरी, सुभाष प्लेस, केशवपुरम, मॉडल टाउन, आनंद विहार जैसे कई इलाके शामिल हैं। 

इन सभी जगहों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए दोपहर से ही ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड में दशहरा मेले के कारण वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। ब्रह्मपुरी चौराहा, शारदा रोड से दिल्ली चुंगी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को रामलीला ग्राउंड की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

English summary :
The festival of Dussehra is being celebrated today (October 19) all over the country. In such situation, traffic jam is common thing.To avoid such problem delhi government plan to divert traffic in many places.


Web Title: Delhi to witness restricted movement of vehicles on Dusshera

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे