Delhi-Mumbai: दिल्ली में कोविड चिंताजनक, 24 घंटे में 1964 नए केस और 8 की मौत, जानें मुंबई का क्या है हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 18, 2022 09:13 PM2022-08-18T21:13:00+5:302022-08-18T21:36:43+5:30

Delhi-Mumbai: मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,201 नये मामले सामने आये, जो 30 जून के बाद एक दिन में दर्ज किए गए सर्वाधिक नये मामले हैं।

Delhi reports 1964 new cases 1,939 recoveries and 8 deaths past 24 hours Positivity Rate at 9-42% Active cases at 6826 mumbai 1201 case | Delhi-Mumbai: दिल्ली में कोविड चिंताजनक, 24 घंटे में 1964 नए केस और 8 की मौत, जानें मुंबई का क्या है हाल

दिल्ली में 1939 लोग ठीक हुए और सक्रिय मामले 6,826 हैं। (file photo)

Highlightsबृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।कोविड के साथ बुखार का मामला बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में 1939 लोग ठीक हुए और सक्रिय मामले 6,826 हैं।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का मामला तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में कोविड के 1964 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हो गई है। संक्रमण दर 9.42 प्रतिशत है। 1939 लोग ठीक हुए और सक्रिय मामले 6,826 हैं। कोविड के साथ बुखार का मामला बढ़ता जा रहा है। 

मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,201 नये मामले सामने आये, जो 30 जून के बाद एक दिन में दर्ज किए गए सर्वाधिक नये मामले हैं। इसी अवधि में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने ये आंकड़े जारी किये हैं। दिल्ली में कोविड-19 के 1,964 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,90,355 हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 26,408 हो गई। विभाग का कहना है कि 20,844 नमूनों की जांच के बाद 1964 नये मामलों का पता चला।

मंगलवार को संक्रमण दर 19.20 प्रतिशत थी

बुधवार को यहां कोविड-19 के 1,652 नये मामले सामने आये थे जबकि आठ मरीजों की मौत हो गई थी। कल संक्रमण दर 9.92 थी जो एक पखवाड़े बाद दस फीसद के नीचे आयी। मंगलवार को यहां कोविड-19 के 917 नये मामले सामने आये थे जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई थी। मंगलवार को संक्रमण दर 19.20 प्रतिशत थी।

बुधवार को मुंबई शहर में संक्रमण के 975 मामले सामने आये थे जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र की राजधानी में 30 जून को संक्रमण के 1,265 मामले दर्ज किए गए थे और एक मरीज की मौत हुई थी। इसके बाद से मामलों में कमी दर्ज की गई थी।

मुंबई में अब तक संक्रमण के 11,35,680 मामले सामने आ चुके हैं

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नये मामलों के साथ ही मुंबई में अब तक संक्रमण के 11,35,680 मामले सामने आ चुके हैं जबकि इस घातक वायरस के कारण 19,670 मरीजों की मौत हो चुकी है। विज्ञप्ति के मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान 11,253 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही अब तक 1,79,80,370 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शहर में इस अवधि में 681 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। इसके मुताबिक, मुंबई में फिलहाल 5,712 मरीज उपचाराधीन हैं

Web Title: Delhi reports 1964 new cases 1,939 recoveries and 8 deaths past 24 hours Positivity Rate at 9-42% Active cases at 6826 mumbai 1201 case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे