दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Published: October 14, 2021 08:27 PM2021-10-14T20:27:57+5:302021-10-14T20:27:57+5:30

Delhi recorded maximum temperature of 33.9 degree Celsius | दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आसमान साफ रहने जबकि सप्ताहांत में बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का औसत न्यूनतम तापमान है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई।

बुधवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded maximum temperature of 33.9 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे