राहुल गांधी ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की, घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी
By भाषा | Published: July 26, 2019 03:55 PM2019-07-26T15:55:15+5:302019-07-26T15:55:15+5:30
शीला का गत 20 जुलाई को 81 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। गांधी ने शुक्रवार सुबह शीला के आवास पहुंचे और उनके पुत्र संदीप दीक्षित एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उनको सांत्वना दी। खबरों के मुताबिक गांधी विदेश गए थे और इस कारण वह शीला की अंत्येष्ठि में शामिल नहीं हो सके थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
शीला का गत 20 जुलाई को 81 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। गांधी ने शुक्रवार सुबह शीला के आवास पहुंचे और उनके पुत्र संदीप दीक्षित एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उनको सांत्वना दी। खबरों के मुताबिक गांधी विदेश गए थे और इस कारण वह शीला की अंत्येष्ठि में शामिल नहीं हो सके थे।
Delhi: Rahul Gandhi reaches late former Delhi CM, Sheila Dikshit's residence to meet her son Sandeep Dikshit. Rahul Gandhi arrived in India yesterday morning. pic.twitter.com/4qksYS77ly
— ANI (@ANI) July 26, 2019
खबर है कि वह बृहस्पतिवार सुबह विदेश से लौटे। शीला दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं।