दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया
By भाषा | Published: September 14, 2021 07:05 PM2021-09-14T19:05:58+5:302021-09-14T19:05:58+5:30
नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तान से संचालित एक आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश कर दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, “पाकिस्तान से संचालित आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।”
उन्होंने कहा कि कई राज्यों के सहयोग से अभियान चलाया गया और आतंकियों के पास से विस्फोटक और हथियार बरामद किये गए।
पुलिस ने कहा कि और जानकारी मिलना बाकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।