कोविड-19 लॉकडाउन में पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के दोषी ने कर दिया एक और मर्डर, गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Published: October 22, 2020 09:03 AM2020-10-22T09:03:59+5:302020-10-22T09:03:59+5:30

दिल्ली में हत्या का एक मामला सामने आया है। इसमें पैरोल पर बाहर आए हत्या के दोषी ने एक और शख्स की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Murder convict released on parole during Covid-19 lockdown kills another man | कोविड-19 लॉकडाउन में पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के दोषी ने कर दिया एक और मर्डर, गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

दिल्ली: पैरोल पर बाहर आए मर्डर के दोषी ने एक और हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsपैरोल पर बाहर आए मर्डर के दोषी ने एक और शख्स की हत्या की, दिल्ली का है मामलाजुआ खेलने पर विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या, जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था आरोपी

कोरोना महामारी के कारण इसी साल अप्रैल में जेल से बाहर आए हत्या के एक दोषी को पुलिस ने एक और मर्डर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला दिल्ली के तुगलकाबाद गांव से जुड़ा है। हत्या के आरोपी की उम्र 42 साल है और वह एक मर्डर का दोषी पाए जाने के बाद उम्र कैद की सजा काट रहा था। हालांकि, कोविड-19 के कारण उसे पैरोल पर बाहर भेजा गया था।

पुलिस के अनुसार हत्या करने वाले शख्स की पहचान विश्वजीत उर्फ चाचा के तौर पर हुई है। उसने मंगलवार रात 25 साल के एक युवक विक्की गुप्ता की जुआ खेलने में हुए विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा। पुलिस ने बताया करीब 4000 कैदियों को कोरोना के खतरे के कारण विभिन्न जेलों से बाहर भेजा गया था।  

पुलिस ने बताया कि मर्डर केस में उसके खिलाफ केस गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। विश्वजीत पर पहले से ही डकैती सहित कई और मामले दर्ज हैं। वह करीब एक दशक पहले चितरंजन पार्क में हुए हत्या के मामले में सजा भी काट रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार की हत्या की वारदात तड़के 3 बजे हुई। दरअसल, विक्की गुप्ता ने विश्वजीत और उसके दोस्त राजा के खिलाफ जुए के खेल में 70 हजार रुपये जीत लिए थे। इस पर विश्वजीत ने विक्की पर चिटिंग और धोखेबाजी का आरोप लगाया। यही से दोनों के बीच बहस शुरू हुई और विश्वजीत ने विक्की की छाती में चाकू से कई वार किए।

घटना के बाद विक्की को आननफानन में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद विश्वजीत फरार था। आखिरकार मंगलवार शाम को उसे पुलिस पकड़ने में कामयाब रही। विश्वजीत से उस चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल हत्या में किया गया था।

Web Title: Delhi Murder convict released on parole during Covid-19 lockdown kills another man

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे