दिल्ली मेट्रो: तकनीकी समस्या के चलते ‘येलो लाइन’ पर सेवाएं प्रभावित, कश्मीरी गेट से राजीव चौक के बीच ट्रेनों की आवाजाही धीमी

By भाषा | Published: June 21, 2019 03:19 PM2019-06-21T15:19:40+5:302019-06-21T15:19:40+5:30

Delhi Metro: Services affected on 'Yellow Line', slow movement of trains between Rajiv Chowk and Kashmiri gate | दिल्ली मेट्रो: तकनीकी समस्या के चलते ‘येलो लाइन’ पर सेवाएं प्रभावित, कश्मीरी गेट से राजीव चौक के बीच ट्रेनों की आवाजाही धीमी

दिल्ली मेट्रो: तकनीकी समस्या के चलते ‘येलो लाइन’ पर सेवाएं प्रभावित, कश्मीरी गेट से राजीव चौक के बीच ट्रेनों की आवाजाही धीमी

दिल्ली मेट्रो ‘येलो लाइन’ पर तकनीकी समस्या के चलते शुक्रवार को सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) लिमिटेड ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ कश्मीरी गेट से राजीव चौक के बीच ट्रेनों की आवाजाही धीमी है।’’ ‘येला लाइन’ दिल्ली के समयपुर बादली को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

ट्वीट में कहा गया कि केन्द्रीय सचिवालय से विधानसभा की ओर भी सेवाओं में विलंब रहा। हालांकि सुबह साढ़े 11 बजे सेवाएं यहां बहाल हो गईं थी। डीएमआरसी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ ‘येलो लाइन’ पर सेवाएं बहाल हो गई हैं।’’  इससे पहले  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सेवा मुहैया कराने के लिए मेट्रो सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों पर शुक्रवार की सुबह चार बजे से ही अपनी सेवा शुरू करेगी। डीएमआरसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन सुबह छह बजे तक आधे-आधे घंटे पर चलेगी और छह बजे के बाद अपनी सामान्य सेवा बहाल कर देगी।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ मेट्रो सेवा सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशन से कल सुबह (शुक्रवार) चार बजे योग उत्सव के लिए विभिन्न स्थानों पर जा रहे लोगों के लिए शुरू होगी।’’ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सरकार और विभिन्न एजेंसियों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। 

Web Title: Delhi Metro: Services affected on 'Yellow Line', slow movement of trains between Rajiv Chowk and Kashmiri gate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे