Delhi MCD Exit Poll 2022: दिल्ली एमसीडी में 15 साल बाद बीजेपी को बड़ा झटका, आप को बंपर सीट, कांग्रेस का अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2022 07:12 PM2022-12-05T19:12:47+5:302022-12-05T19:52:43+5:30

Delhi MCD Exit Poll 2022: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 43 फीसद मत प्रतिशत के साथ 149 से 171 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी तरफ, भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 69 से 91 सीटें मिल सकती हैं।

Delhi MCD Exit Poll 2022 cm Arvind Kejriwal-led AAP may get 149 to 171 seats BJP can get 69 to 91 seats congress 3-7 seats | Delhi MCD Exit Poll 2022: दिल्ली एमसीडी में 15 साल बाद बीजेपी को बड़ा झटका, आप को बंपर सीट, कांग्रेस का अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन

एग्जिट पोल के अनुमान को माने तो कांग्रेस निगम चुनाव में अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली है।

Highlightsदिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर गत चार दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ है। कांग्रेस निगम चुनाव में अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस को 10 प्रतिशत मतों के साथ 3-7 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

Delhi MCD Exit Poll 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जीत हासिल कर सकती है और भारतीय जनता पार्टी 15 वर्षों के बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो सकती है। कुछ एग्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) में यह अनुमान जताया गया है।

‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 43 फीसदी मत प्रतिशत के साथ 149 से 171 सीट मिल सकती है। दूसरी तरफ, भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 69 से 91 सीट मिल सकती है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस निगम चुनाव में अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली है।

कांग्रेस को 10 प्रतिशत मतों के साथ 3-7 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। ‘टाइम्स नाऊ’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि आप को 146 से 156 सीट मिल सकती है। भाजपा को 84 से 94 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 6 से 10 सीट मिल सकती हैं।

‘टीवी9’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि आम आदमी पार्टी को 140-150 सीट मिल सकती है, जबकि भाजपा को 92-96 को हासिल हो सकती है। इस सर्वेक्षण में कांग्रेस को 6-10 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली नगर निगम की 250 सीट पर रविवार (चार दिसंबर) को मतदान हुआ था।

Web Title: Delhi MCD Exit Poll 2022 cm Arvind Kejriwal-led AAP may get 149 to 171 seats BJP can get 69 to 91 seats congress 3-7 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे