गर्मी और राहत की उम्मीद कर रहे लोगों की उम्मीदों पर मानसून ने फेरा पानी, दिल्ली पहुंचने में लगेंगे 7 से 10 दिन

By अभिषेक पारीक | Published: June 15, 2021 08:15 PM2021-06-15T20:15:16+5:302021-06-15T21:04:09+5:30

भीषण गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को मानसून ने फिर धोखा दे दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी-पश्चिमी भारत में मानसून की तेजी में कमी आई है।

Delhi may have to wait for 7 to 10 days for monsoon | गर्मी और राहत की उम्मीद कर रहे लोगों की उम्मीदों पर मानसून ने फेरा पानी, दिल्ली पहुंचने में लगेंगे 7 से 10 दिन

फाइल फोटो

Highlightsपश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी-पश्चिमी भारत में मानसून की तेजी में कमी आई है। दिल्ली में मानसून पूर्व के अनुमान से 7 से 10 दिन की देरी से पहुंच सकता है। मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान है। 

भीषण गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को मानसून ने फिर धोखा दे दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी-पश्चिमी भारत में मानसून की तेजी में कमी आई है। इसके कारण मानसून के दिल्ली पहुंचने में सात से 10 दिन का समय लग सकता है। 

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ‘पछुआ हवाओं में प्रतिकूल बदलाव हुए है। इसके कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर-पश्चिम भाग के शेष हिस्से में पहुंचने में देरी हुई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रति इसकी सूचना दी जाएगी।’ 

7 से 10 दिन की देरी का अनुमान

उन्होंने अनुमान जताया कि यह देरी 7 से 10 दिनों की हो सकती है। बुधवार तक स्थिति और स्पष्ट होगी। इससे पहले मौसम विभाग का अनुमान था कि मानसून निर्धारित समय से 12 दिन पहले 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। 

27 जून को दिल्ली पहुंचता है मानसून

सामान्य तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में छा गया था। 

3 जून को केरल पहुंचा था मानसून

गौरतलब है कि इस बार मानसून 3 जून को केरल पहुंचा था। जिसके बाद से ही वह तेजी से आगे बढ़ा। कई राज्यों में मानसून के कारण भारी बारिश हुई है। हालांकि उत्तर-पश्चिम राज्यों को मानसून का अब भी इंतजार है। 

Web Title: Delhi may have to wait for 7 to 10 days for monsoon

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे