JNU में छात्रों ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने दर्ज कराई FIR, ये है मामला

By अनुराग आनंद | Published: April 4, 2020 04:06 PM2020-04-04T16:06:17+5:302020-04-04T16:06:17+5:30

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा लॉकडाउन के आदेश के उल्लंघन पर केस दर्ज कराई है।

Delhi: Jawaharlal Nehru University administration files FIR over violation of #CoronaLockdown by students at university premises on 1st April. FIR details mention that a student violated lockdown & misbehaved with security personnel, & later gathered a cr | JNU में छात्रों ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने दर्ज कराई FIR, ये है मामला

जेएनयू (फाइल फोटो)

Highlightsजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने ये भी कहा है कि इन स्टूडेंट्स को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कुछ फैकल्टी मेंबर्स का समर्थन मिला हुआ है।इससे पहले जेएनयू ने एंट्रेंस एग्जाम (JNUEE) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी।   

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए दिए गए लॉकडाउन के आदेश के उल्लंघन पर FIR दर्ज कराई है।

प्राथमिकी विवरण में उल्लेख किया गया है कि एक छात्र ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया और सुरक्षा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। यही नहीं छात्र ने बाद में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए अपने समर्थन में छात्रों की एक भीड़ को भी इकट्ठा किया।

बता दें कि शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने कहा था कि कुछ छात्रों को बार-बार सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते देखा गया है। उन्होंने आगे कहा था कि प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लॉकडाउन तोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से अन्य छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने ये भी कहा था कि इन स्टूडेंट्स को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कुछ फैकल्टी मेंबर्स का समर्थन मिला हुआ है।  बता दें कि इससे पहले जेएनयू ने एंट्रेंस एग्जाम (JNUEE) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी। 
 

Web Title: Delhi: Jawaharlal Nehru University administration files FIR over violation of #CoronaLockdown by students at university premises on 1st April. FIR details mention that a student violated lockdown & misbehaved with security personnel, & later gathered a cr

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे