'सेना में रहना है या फेसबुक चलाना है, मर्जी आपकी है', दिल्ली हाई कोर्ट की सेना अधिकारी को दो टूक

By भाषा | Published: July 15, 2020 08:27 AM2020-07-15T08:27:09+5:302020-07-15T08:27:09+5:30

छह जून की नीति के मुताबिक भारतीय सेना के सभी कर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे फेसबुक, इंस्टाग्राम और 89 अन्य ऐप पर अपने अकाउंट बंद करें। 

Delhi High Court says to army Officer Delete Facebook Account Or Quit Army job Choice Yours | 'सेना में रहना है या फेसबुक चलाना है, मर्जी आपकी है', दिल्ली हाई कोर्ट की सेना अधिकारी को दो टूक

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights सेना में 89 ऐप को प्रतिबंधित किए जाने के खिलाफ एक लेफ्टिनेंट कर्नल दिल्ली हाई कोर्ट चले गए थे। हाई कोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ ने कहा, 'अगर आपको फेसबुक ज्यादा पसंद है तो इस्तीफा दे दीजिए।'

नई दिल्ली:  दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने मंगलवार को सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को अंतरिम राहत देने से इंकार करते हुए कहा कि या तो संगठन के आदेश का पालन कीजिए या इस्तीफा दे दीजिए। उन्होंने हाल में सेना द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम (Facebook and Instagram) जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल सशस्त्र बल के कर्मियों के लिए प्रतिबंधित किए जाने को चुनौती दी है। उच्च न्यायालय  (Delhi High Court) ने कहा कि उनके पास विकल्प है और उनसे फेसबुक अकाउंट बंद करने के लिए कहा क्योंकि सैन्यकर्मियों के लिए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल प्रतिबंधित करने का निर्णय देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

अदालत ने कहा कि वह बाद में नया सोशल मीडिया अकाउंट बना सकते हैं। न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति आशा मेनन की पीठ ने कहा कि याचिका पर विचार करने का जब एक भी कारण नहीं मिला है ‘‘तो अंतरिम राहत देने का सवाल ही नहीं उठता है।’’

दिल्ली हाई कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिल्ली हाई कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर फेसबुक इतना पसंद है, तो सेना से इस्तीफा दे दीजिए: दिल्ली हाई कोर्ट

पीठ ने कहा, ‘‘खासकर तब जब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।’’ लेफ्टिनेंट कर्नल पी. के. चौधरी ने कहा कि जब वह अकाउंट बंद कर देंगे तो उनके फेसबुक अकाउंट में सभी डेटा, संपर्क और दोस्तों से संपर्क टूट जाएगा जिसे फिर ‘‘बहाल करना मुश्किल’’ होगा। पीठ ने कहा, ‘‘नहीं, नहीं। माफ कीजिएगा। आप कृपया इसे बंद कीजिए। आप कभी भी नया अकाउंट बना सकते हैं। ऐसे नहीं चलता है। आप एक संगठन का हिस्सा हैं। आपको इसके आदेशों को मानना होगा।’’ इसने कहा, ‘‘अगर आपको फेसबुक ज्यादा पसंद है तो इस्तीफा दे दीजिए। देखिए आपके पास विकल्प है, आप चाहे जो करें। आपके पास दूसरे विकल्प भी हैं।’’

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारतीय सेना ने अपने जवानों को 89 ऐप फोन से हटाने का आदेश दिया है

छह जून की नीति के मुताबिक भारतीय सेना ने अपने जवानों को आदेश देते कहा है कि वह अपने फोन से 89 ऐप्स को हटाएं, जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम भी शामिल हैं। भारतीय सेना ने अपने जवानों को सूचनाओं को लीक होने से रोकने के लिए अपने स्मार्टफोन से फेसबुक, टिकटॉक, ट्रू-कॉलर और इंस्टाग्राम सहित 89 ऐप्स हटाने के लिए कहा है। सेना के जवानों को हाल ही में जारी किए गए निर्देशों में डेली हंट न्यूज़ ऐप के साथ टिंडर, काउच सर्फिंग जैसे डेटिंग ऐप्स और गेम्स में पब-जी को भी हटाने के लिए कहा गया है।

Web Title: Delhi High Court says to army Officer Delete Facebook Account Or Quit Army job Choice Yours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे