दिल्लीः रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Published: February 21, 2021 12:37 PM2021-02-21T12:37:49+5:302021-02-21T12:37:49+5:30

Delhi: Four more people arrested in Rinku Sharma murder case | दिल्लीः रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया

दिल्लीः रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया

नयी दिल्ली, 21 फरवरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 25 वर्षीय रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने दीन मोहम्मद (40), दिलशान (22), फैयाज (21) और फैजान (21) को गिरफ्तार किया है। ये सभी मंगोलपुरी के निवासी हैं।

पुलिस ने कहा कि शर्मा की हत्या के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पीआरओ (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने कहा कि साक्ष्यों की जांच करने और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद, मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिसमें वे शर्मा पर हमला करते देखे गए थे।

पुलिस ने कहा था कि 10 फरवरी की रात, शर्मा और आरोपी रोहिणी में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे और इस दौरान उनके बीच हुए झगड़े के बाद यह घटना हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi: Four more people arrested in Rinku Sharma murder case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे