Delhi Elections Result: केजरीवाल को इन आठ सीटों पर लगा झटका, BJP मार ले गई बाजी, देखें लिस्ट

By रामदीप मिश्रा | Published: February 11, 2020 07:36 PM2020-02-11T19:36:17+5:302020-02-11T19:36:17+5:30

Delhi Elections Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। बीजेपी में शामिल हुए बागी आप नेता कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में आप उम्मीदवार अखिलेशपति त्रिपाठी से करारी शिकस्त मिली है।

Delhi Elections Result 2020: bjp winning candidate list | Delhi Elections Result: केजरीवाल को इन आठ सीटों पर लगा झटका, BJP मार ले गई बाजी, देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (फाइल फोटो)

Highlightsआम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर सत्ता में लौट आई है। AAP करीब-करीब 62 सीटें जीत रही है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आठ सीटों पर सिमट गई है।

आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर सत्ता में लौट आई है। अरविंद केजरीवाल को प्रचंड बहुमत मिला है। वह करीब-करीब 62 सीटें जीत रही है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आठ सीटों पर सिमट गई है। पिछले चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने पांच अधिक सीटें जीती हैं, लेकिन कांग्रेस फिर एक बार अपना खाता नहीं खोल पाई है। 

चुनाव आयोग के अनुसार, आम आदमी पार्टी अब तक 46 सीटों पर जीत चुकी है और वह 16 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी ने 6 पर जीत दर्ज कर चुकी है और 2 पर  लीड कर रही है। पार्टी के प्रमुख नेता मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी हुए हैं। 

बीजेपी में शामिल हुए बागी आप नेता कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में आप उम्मीदवार अखिलेशपति त्रिपाठी से करारी शिकस्त मिली है। आप सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सिसोदिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के रविन्द्र सिंह नेगी को तीन हजार से अधिक मतों से पराजित किया। वह शुरुआती रुझानों में पिछड़ रहे थे। राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक की जगह चुनाव मैदान में उतरे राघव चड्ढा ने भी बीजेपी के अपने प्रतिद्वंद्वी सरदार आर. पी. सिंह को पराजित किया है। आप नेता आतिशी कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से जीत गई हैं। 

दिल्ली चुनावः बीजेपी के जीते आठ उम्मीदवार 
 

विधानसभा क्षेत्रबीजेपी के जीते हुए उम्मीदवार
रोहिणीविजेंदर गुप्ता 
लक्ष्मीनगरअभय वर्मा
विश्वास नगरओम प्रकाश शर्मा
गांधी नगर    अनिल कुमार वाजपेई
रोहतास नगरजितेंद्र महाजन
घोंडाअजय महावार
करावल नगर  मोहन सिंह बिष्ट 
बदरपुर    रामवीर सिंह बिदूरी 

मतगणना 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थलों पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर चल रही है। मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थानों पर स्थापित किए गए। आठ फरवरी को हुए मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी थी। 

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। 

बीते चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

Web Title: Delhi Elections Result 2020: bjp winning candidate list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे