दिल्ली चुनाव: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी, निरहुआ सहित ये नेता मांगेंगे वोट, यहां देखें पूरी लिस्ट
By स्वाति सिंह | Published: January 22, 2020 01:30 PM2020-01-22T13:30:48+5:302020-01-22T13:33:26+5:30
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। 40 स्टार प्रचारकों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। 40 स्टार प्रचारकों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं। साथ ही हेमा मालिनी, सनी देओल, रवि किशन और दिनेश लाल उर्फ निरहुआ भी बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे।
इससे पहले कांग्रेस ने भी बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में काफी दिनों से मीडिया से दूरी बनाए हुए कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम शामिल है।
इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, गुलाम नबी आजाद, रणदीप सिंह सुरेजवाला, कीर्ति आजाद, उदित राज, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम है। इसके अलावा शशि थरूर शत्रुघ्न सिन्हा सहित सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।BJP releases a list of party's star campaigners for #DelhiElections. Hema Malini, Sunny Deol, Hans Raj Hans, Gautam Gambhir, Ravi Kishan and Dinesh Lal Yadav 'Nirahua' in the list, besides PM Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah and party president JP Nadda among others. pic.twitter.com/oE9DPzMZeC
— ANI (@ANI) January 22, 2020
Congress has released list of party's star campaigners for #DelhiElections2020. Punjab CM Capt Amarinder Singh, Shashi Tharoor, Navjot Singh Sidhu, Shatrughan Sinha also in the list, besides interim president Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra&ex-PM Manmohan Singh. pic.twitter.com/IWylv7OvUu
— ANI (@ANI) January 22, 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। मतदान आठ फरवरी को होगा जबकि मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी।