लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: अब तक 58 प्रत्याशी, 4 पूर्व विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश पर दांव?, 8 पार्षद पर भरोसा, 'बेटिकट' विधायक मोहन सिंह बिष्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 12, 2025 10:26 AM

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 58 सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।भाजपा ने पार्टी के मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट की जगह मिश्रा को मैदान में उतारा है।लक्ष्मी नगर सीट से अपने मौजूदा विधायक अभय वर्मा को दोबारा मैदान में उतारा है।

Delhi Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है, जो अब कट्टर हिंदुत्व की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पार्टी द्वारा 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी किये जाने के साथ भाजपा ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 58 सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है और मतगणना आठ फरवरी को होगी। भाजपा ने पार्टी के मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट की जगह मिश्रा को मैदान में उतारा है, जिन्होंने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे भड़कने से ठीक पहले कई भाषण दिए, जिनकी प्रतिद्वंद्वी दलों ने भड़काऊ बताकर निंदा की थी।

पार्टी ने लक्ष्मी नगर सीट से अपने मौजूदा विधायक अभय वर्मा को दोबारा मैदान में उतारा है। उन्होंने 2020 में यह सीट 800 से ज्यादा मतों के मामूली अंतर से जीती थी। मिश्रा और वर्मा दोनों ही पूर्वांचली हैं। दो अन्य उम्मीदवार, किराड़ी से बजरंग शुक्ला और विकासपुरी से पंकज सिंह भी पूर्वांचली हैं।

भाजपा की दिल्ली इकाई के मंदिर प्रकोष्ठ के प्रमुख करनैल सिंह को शकूर बस्ती सीट से मैदान में उतारा गया है जो आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को चुनौती देंगे। भाजपा ने कस्तूरबा नगर के पूर्व विधायक नीरज बसोया को इसी सीट से मैदान में उतारा है। वह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

प्रदेश भाजपा के पूर्व महासचिव (संगठन) पवन शर्मा उत्तम नगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इस सीट से 2013 में जीत हासिल की थी। भाजपा की दूसरी सूची में कई महिला उम्मीदवारों के नाम भी हैं। सूची के मुताबिक, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, मादीपुर (सुरक्षित) से उर्मिला कैलाश गंगवार, तिलक नगर से श्वेता सैनी, कोंडली (सुरक्षित) से प्रियंका गौतम और नजफगढ़ से नीलम पहलवान को मैदान में उतारा गया है। सूची में चार पूर्व विधायक और आठ वर्तमान पार्षदों के नाम शामिल हैं।

भाजपा ने पूर्व महापौर श्याम शर्मा को हरि नगर सीट से मैदान में उतारा है, जहां सिख मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। दिल्ली छावनी, ग्रेटर कैलाश और शाहदरा जैसी शेष 12 सीट पर, चर्चा के बाद जल्द उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को ग्रेटर कैलाश सीट से मैदान में उतारने पर विचार किया जा रहा है लेकिन वह दिल्ली छावनी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक बताई जा रही हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025BJPदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020जेपी नड्डाअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आदित्य ठाकरे को दी अपनी उम्र का ख्याल करने की सलाह, कहा- पहले अपनी पार्टी संभालें

कारोबारDonald Trump Imposing Tariffs On India: कंपनी 100 रुपये मूल्य के उत्पाद 'क' का आयात कर रही, 10 प्रतिशत सीमा शुल्क है, तो लागत 110 रुपये?, यहां आसान भाषा में समझिए

कारोबारTrump offer F-35 to India: क्या है एफ-35 लड़ाकू विमान?, जानें भारत को कैसे होगा फायदा, चीन-पाकिस्तान को लगेगा झटका, जानें खासियत

क्राइम अलर्टMuzaffarnagar: 11 साल में 129 तारीख और सजा केवल 100 रुपये?, 2014 में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, सपा विधायक नाहिद हसन दोषी 

विश्वक्या है ‘मागा’ और ‘मीगा’ का मंत्र?, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया, कहा बनाएंगे ‘मेगा’

भारत अधिक खबरें

भारतUP: राजनाथ सिंह ने गडकरी संग लखनऊ में दो फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, सीएम योगी भी मौजूद, गडकरी बोले- यूपी अब अब बीमारू राज्य नहीं

भारतMaha Kumbh 2025 Breaks Record: 14 फरवरी तक 50 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके डुबकी?, टूटे सभी रिकॉर्ड, देखें वीडियो, योगी सरकार ने किया एक्स पर पोस्ट

भारतAAP leader Satyendar Jain: हार के बाद झटके पर झटका?, फिर से मुसीबत में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से मांगी मंजूरी

भारतBihar Elections 2025: 17 महीनों वाली तेज तर्रार राजद सरकार आ रही है?, घोड़े पर सवार और हाथ में लालटेन लिए निकले तेजस्वी यादव

भारतक्या लालू प्रसाद यादव भविष्यवक्ता हैं?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूछा-अपना भविष्य क्यों नहीं बताते घर में क्या चल रहा है?