लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: दिल्ली में फिर से आप सरकार?, मनीष सिसोदिया ने कहा- अरविंद केजरीवाल की वापसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 17, 2025 6:23 PM

Delhi Elections 2025: भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उपराज्यपाल को हर मामले में दखल नहीं देने देगी।

Open in App
ठळक मुद्दे लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे।नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को की जाएगी।

Delhi Elections 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दावा किया कि ‘आप’ दिल्ली में “आराम से” अगली सरकार बनाएगी और शहर का सियासी माहौल मुख्यमंत्री पद पर अरविंद केजरीवाल की वापसी का संकेत दे रहा है। पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा से किस्मत आजमा रहे सिसोदिया ने दावा किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि वह फिर से उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सिसोदिया ने कहा, “दिल्ली में ‘आप’ आराम से सरकार बनाएगी। सीटों की संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन सियासी माहौल को देखते हुए यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि ‘आप’ आराम से सत्ता बरकरार रखने की स्थिति में है। लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।”

मार्च 2023 में कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तारी से पहले ‘आप’ सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सिसोदिया ने कहा कि लोगों को केजरीवाल पर भरोसा है, क्योंकि उन्होंने बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाएं मुफ्त में प्रदान करके उनका जीवन आसान बना दिया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यह “झूठ” फैला रही है कि कथित आबकारी नीति घोटाले में आरोपी केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। सिसोदिया ने कहा, “दिलचस्प बात यह है कि भाजपा मान रही है कि केजरीवाल दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा के इस दुष्प्रचार में उसकी निराशा छिपी है कि वह (चुनाव) हार रही है।”

उन्होंने कहा, “उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहीं नहीं कहा है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। कुछ मामूली, अस्थायी शर्तें हैं, जिन्हें मेरे मामले की तरह ही हटा दिया जाएगा, लेकिन भाजपा यह झूठ फैला रही है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।” ‘आप’ नेता ने कहा कि उनका प्रचार अभियान सुचारू रूप से चल रहा है ।

उन्होंने दावा किया कि जंगपुरा के लोग उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में पहचानते हैं, जिसने जमीनी स्तर पर काम किया और राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों का कायापलट कर दिया। उन्होंने कहा, “जंगपुरा के लोग कह रहे हैं कि अगर सिसोदिया विधायक चुने गए, तो उनका उपमुख्यमंत्री बनना तय है। मेरे पास कोई पद होगा या नहीं, यह भविष्य की बात है, लेकिन मैंने लोगों से वादा किया है कि अगर वे मुझे अपने विधायक के रूप में चुनते हैं, तो मैं पांच साल में जंगपुरा की हर सड़क की हालत वैसे ही सुधार दूंगा, जैसे मैंने स्कूलों की तस्वीर बदल दी।”

सिसोदिया ने कहा कि अगर ‘आप’ दिल्ली में सत्ता बरकरार रखती है, तो वह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उपराज्यपाल को हर मामले में दखल नहीं देने देगी। उन्होंने कहा, “वे 2015 से वहीं हैं। वे भी वही हैं और हम भी वही हैं। अगर उनकी चली, तो सीसीटीवी कैमरे नहीं लगेंगे, नयी बसें नहीं खरीदी जाएंगी, स्कूल-अस्पताल नहीं बनेंगे, बिजली मुफ्त नहीं मिलेगी। हम उन्हें मनमानी नहीं करने देंगे। हम लोगों के लिए काम करेंगे।” दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे, जबकि नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को की जाएगी।

इस मुकाबले को 2015 से राजधानी में सत्ता में रही आप और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस दिल्ली में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जिस पर उसने 2013 तक 15 वर्ष लगातार शासन किया था। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेनामनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में राहुल गांधी 0 पर आउट तो बिहार में तेजस्वी यादव होंगे 0 पर बोल्ड?, भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने बोला हमला

भारतहेमधर शर्मा का ब्लॉग: विपरीत मौसम और कठोर परिश्रम के बाद ही आता है वसंत

भारतDelhi new CM announcement: कौन बनेगा दिल्ली सीएम?, ये विधायक दौड़ में, 48 विधायकों से मिले नड्डा, पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से आने के बाद शपथ ग्रहण!

भारतAAP MLA Meeting Highlights: पंजाब में मुख्यमंत्री बदलेगी आप? जानिए भगवंत मान ने क्या कहा?, देखें वीडियो

भारतPunjab AAP Ludhiana assembly seat bypolls: क्या लुधियाना विधानसभा सीट उपचुनाव लड़ेंगे केजरीवाल?, बैठक के बाद आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने क्या दिया उत्तर, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Politics: राजा का बेटा नहीं बनेगा राजा?, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के विरोध में पोस्टरबाजी, बीजेपी ऑफिस के बाहर...

भारतकोलकाताः कांग्रेस और राजनीति में मेरा दूसरा जन्मदिन?, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत टीएमसी में 4 साल तक रहने के बाद कांग्रेस में फिर से लौटे

भारतHaryana minister Anil Vij: 8 पेज में जवाब?, अनिल विज ने कहा-अगर आपको किसी और चीज की भी जरूरत होगी तो जवाब दूंगा...

भारतBihar IPS: नीतीश राज में आईपीएस पंकज कुमार राज को दंड?, बालू माफिया से सांठगांठ पर सजा, लगे थे कई गंभीर आरोप

भारत7 दिन में राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के अध्यक्ष को जल्द हटाओ?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- नियुक्ति कानून के अनुसार नहीं