Delhi Election:कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, इन 4 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2020 08:12 PM2020-01-19T20:12:18+5:302020-01-19T20:12:18+5:30
आरजेडी जल्द ही बरारी, किरारी, उत्तम नगर और पालम विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD)एक साथ चुनाव लड़ने जा रही है। दोनों के बीच सीटों को लेकर भी समझौता हो गया है। आरजेडी दिल्ली के चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक RJD प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि कांग्रेस के साथ हमारे समझौते के मुताबिक आरजेडी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरजेडी जल्द ही बुराड़ी, किराड़ी, पालम और उत्तमनगर विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान करेगी। इस ऐलान के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव और बिहार की चुनावी राजनीति में हलचल मच गई है।
Manoj Jha, Rashtriya Janata Dal: RJD will contest on four seats in #DelhiElection2020 as per our agreement with Congress. These seats are - Burari, Kirari, Uttam Nagar & Palam. pic.twitter.com/zzMl8arXIb
— ANI (@ANI) January 19, 2020