दिल्ली चुनाव: नई दिल्ली सीट पर BJP ने CM केजरीवाल के सामने सुनील यादव को उतारा, AAP का तंज-बीजेपी ने किया सरेंडर

By स्वाति सिंह | Published: January 21, 2020 10:21 AM2020-01-21T10:21:40+5:302020-01-21T10:21:40+5:30

बीजेपी ने दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भाजपा के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई। 

Delhi Election: BJP launches Sunil Yadav in front of CM Kejriwal on New Delhi seat, AAP's stance - BJP surrenders | दिल्ली चुनाव: नई दिल्ली सीट पर BJP ने CM केजरीवाल के सामने सुनील यादव को उतारा, AAP का तंज-बीजेपी ने किया सरेंडर

दिल्ली चुनाव: नई दिल्ली सीट पर BJP ने CM केजरीवाल के सामने सुनील यादव को उतारा, AAP का तंज-बीजेपी ने किया सरेंडर

Highlightsबीजेपी ने सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है।आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की लिस्ट पर तंज कसा है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजधानी की सबसे हॉट सीट कहे जाने वाले नई दिल्ली पर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने यहां रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की लिस्ट पर तंज कसा है। बीजेपी ने अबतक 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट पर सौरभ भारद्वाज ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, 'बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट देखते हुए और सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार को देखकर ऐसा लग रहा है कि बीजेपी ने पहले ही सरेंडर कर दिया है। 70/70'

बता दें कि दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भाजपा के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई। 

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर शिअद की राय भिन्न है और इसी के चलते उसने भाजपा के साथ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। इस सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं और इसके अनुसार दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजेन्द्रपाल सिंह बग्गा हरि नगर से और पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के प्रमुख मनीष सिंह दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 

भाजपा ने उन सभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां से दिल्ली विधानसभा चुनावों में शिअद के उम्मीदवार खड़े होते थे। धर्मवीर सिंह को कालकाजी, पूर्वी दिल्ली के पूर्व उप महापौर संजय गोयल को शाहदरा और रमेश खन्ना को राजौरी गार्डन से टिकट दिया गया है। 

इनके अलावा सुमनलता शौकीन नांगलोई जाट से, रविंद्र चौधरी कस्तूरबा नगर से, कुसुम खत्री महरौली से और अनिल गोयल कृष्णा नगर से उम्मीदवार हैं। भाजपा ने तीन सीटें सहयोगी दल जद (यू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपपी) के लिए छोड़ी हैं। जद (यू) बुराड़ी तथा संगम विहार वहीं लोजपा सीमापुरी सीट से अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी। 

Web Title: Delhi Election: BJP launches Sunil Yadav in front of CM Kejriwal on New Delhi seat, AAP's stance - BJP surrenders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे