VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सीएम आतिशी और राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट

By संदीप दाहिमा | Published: February 5, 2025 02:59 PM2025-02-05T14:59:57+5:302025-02-05T14:59:57+5:30

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती मतदाताओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शामिल रहीं।

Delhi Election 2025 President Droupadi Murmu cm atishi rahul gandhi cast vote | VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सीएम आतिशी और राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट

VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सीएम आतिशी और राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट

HighlightsVIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सीएम आतिशी और राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती मतदाताओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी शामिल रहीं।

मतदान के शुरुआती घंटे में वोट डालने वाले अन्य प्रमुख व्यक्तियों में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा शामिल थे।

ग्रेटर कैलाश से आप के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज, करावल नगर से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा, नयी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित और कालकाजी से पार्टी की उम्मीदवार अलका लांबा ने भी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के तुरंत बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपराज्यपाल सक्सेना ने वोट डालने के बाद कहा, ‘‘यह लोकतंत्र का उत्सव है। मैं सभी दिल्लीवासियों से इस उत्सव में भाग लेने की अपील करता हूं। आज छुट्टी का दिन नहीं, कर्तव्य का दिन है।’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से सुबह जल्दी वोट देने वाला दिल्ली का मतदाता रहा हूं। लोग बदलाव के मूड में हैं।’’ दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार आतिशी ने वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई है।

यह काम और गुंडागर्दी के बीच की लड़ाई है।’’ जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘मैंने बेहतर दिल्ली और लोगों के बेहतर जीवन के लिए अपना वोट दिया है। मैं मतदाताओं से बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए वोट देने की अपील करता हूं।’’ राजधानी में करीब 1.56 करोड़ मतदाता हैं, जहां सत्तारूढ़ आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

आप जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है, वहीं भाजपा और कांग्रेस दिल्ली में फिर से जीत की उम्मीद कर रही हैं। दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है, जिसमें 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

 

English summary :
Delhi Election 2025 President Droupadi Murmu cm atishi rahul gandhi cast vote


Web Title: Delhi Election 2025 President Droupadi Murmu cm atishi rahul gandhi cast vote

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे