दिल्ली: कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन
By अनुराग आनंद | Published: August 12, 2020 08:01 PM2020-08-12T20:01:03+5:302020-08-12T20:53:28+5:30
दिल्ली में कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।
नई दिल्ली:कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी को बुधवार शाम एक टीवी डिबेट के दौरान हर्ट अटैक आया। इसके कुछ ही देर बाद उनके निधन की सूचना आई। कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने शाम 3.41 बजे आखिरी ट्वीट किया था।
राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में सूचना पाकर पर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।
Delhi: Congress leader Rajiv Tyagi passes away due to cardiac arrest. pic.twitter.com/6v4KxtWVmu
— ANI (@ANI) August 12, 2020
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने राजीव त्यागी की मौत पर ट्वीट कर कहा कि बहुत ही दुखद खबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी हमारे बीच नहीं रहे। राजीव जी कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही थे। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को कष्ट सहने का साहस दे।
बहुत ही दुखद खबर।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) August 12, 2020
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी हमारे बीच नहीं रहे।
राजीव जी कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही थे।
अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।
ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को कष्ट सहने का साहस दे। pic.twitter.com/F0fA4eE60Q