दिल्लीः दिसंबर में ठंड ने तोड़ा पिछले 12 सालों का रिकार्ड, पारा 3.7 डिग्री से भी नीचे

By भाषा | Published: December 24, 2018 07:21 AM2018-12-24T07:21:55+5:302018-12-24T07:21:55+5:30

12 साल पहले 29 दिसंबर 2007 को दिसंबर महीने में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Delhi: Cold in december break 12 years record, temperature fall 3.7 degree | दिल्लीः दिसंबर में ठंड ने तोड़ा पिछले 12 सालों का रिकार्ड, पारा 3.7 डिग्री से भी नीचे

दिल्लीः दिसंबर में ठंड ने तोड़ा पिछले 12 सालों का रिकार्ड, पारा 3.7 डिग्री से भी नीचे

नयी दिल्ली, 23 दिसंबरः राष्ट्रीय राजधानी में रविवार के दिन बीते 12 साल में दिसंबर का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और पारा गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शहर में मध्यम धुंध छाये रहने से दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक, पिछले 12 साल पहले 29 दिसंबर 2007 को दिसंबर महीने में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। 

मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह मध्यम धुंध छायी रहेगी और इसके बाद आसमान पर हल्के बादल छाये रहेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर और शाम को धुंध छायी रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आंकडों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने में अब तक का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 26 दिसंबर 1945 का है, जिस दिन न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह शहर में मध्यम धुंध छायी रही। इसके साथ ही पालम में दृश्यता 300 मीटर तक दर्ज की गई जबकि सफदरजंग में दृश्यता 400 मीटर रही।

आर्द्रता का स्तर 97 से 58 के बीच रहा। ठंडी हवाएं चलने के साथ ही शनिवार को हफ्ते में दूसरी दफा न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Web Title: Delhi: Cold in december break 12 years record, temperature fall 3.7 degree

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे