लाइव न्यूज़ :

Delhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: 6 फ्लैगस्टाफ रोड बंगले में रहेंगी सीएम आतिशी?, 5 फिरोजशाह रोड पर रहे अरविंद केजरीवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2024 15:52 IST

Delhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद आतिशी को मथुरा रोड पर एबी-17 बंगला आवंटित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: पंजाब से ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया है।Delhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: मुख्यमंत्री के निजी सामान और अन्य वस्तुओं को नए बंगले में पहुंचाया जा रहा है। Delhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला खाली कर दिया था।

Delhi CM Atishi 6 Flagstaff Road bungalow: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार से 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में रहने जा रही हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे कुछ दिन पहले उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल इस निवास को खाली करके लुटियंस दिल्ली स्थित एक आवास में रहने चले गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के निजी सामान और अन्य वस्तुओं को नए बंगले में पहुंचाया जा रहा है। पिछले साल केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद आतिशी को मथुरा रोड पर एबी-17 बंगला आवंटित किया गया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पिछले शुक्रवार को सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला खाली कर दिया था। उनका नया पता मंडी हाउस के पास 5, फिरोजशाह रोड है, जो पंजाब से ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया है।

आतिशी अपने माता-पिता के साथ दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में रहती थीं, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एबी-17 बंगले में रह रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह सिसोदिया ने घर खाली कर दिया और वह राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह के आरपी रोड पर आवंटित आवास में रहने के लिए चले गए।

टॅग्स :दिल्ली सरकारआतिशी मार्लेनाAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशरद पवार की दस्तक पर भाजपा चुप!, मराठा नेता खुद एनडीए के दरवाजे धीरे-धीरे खटखटा रहे?

भारतDelhi: गोविंदपुरी में झुग्गियों पर चला बुलडोजर, डीडीए की जमानी होने का दावा; आतिशी ने सरकार को घेरा

कारोबार24000 करोड़ रुपये की परियोजना, महिपालपुर से वसंत कुंज तक 5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण, देखिए दिल्ली को और क्या मिला

भारतदिल्ली में बकरीद पर गाय-ऊंट की कुर्बानी पर लगी रोक, सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी

भारतएमसीडी स्थायी समिति सीट चुनावः बीजेपी की सत्या शर्मा ने आम आदमी पार्टी की हेमा को 35 मतों से हराया, शर्मा को 130 और हेमा को मिले 95 वोट

भारत अधिक खबरें

भारतविमान हादसा: 2 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज?, बेटा भाविक माहेश्वरी अगली बार भारत आएगा, तो शादी खुशी से करेंगे लेकिन वह कभी नहीं आएगा

भारतराजस्थान में भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, गंगानगर में पारा 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

भारतनेतन्याहू ने ईरान पर इजरायली हमलों को लेकर मोदी से बात की, पीएम ने क्षेत्र में शांति का आग्रह किया

भारतAhmedabad Plane Crash: सीट 11ए पर बैठे विश्वाशकुमार ने दुर्घटना से चमत्कारिक रूप से बचने की कहानी सुनाई | VIDEO

भारतअसम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में मंदिरों पर हमले के बीच 'देखते ही गोली मारने' के दिए आदेश