अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक-1 के पहले ही दिन किये बड़े ऐलान, अब दिल्ली में क्या-क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानिए

By विनीत कुमार | Published: June 1, 2020 12:15 PM2020-06-01T12:15:04+5:302020-06-01T12:29:48+5:30

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, इस बीच अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक-1 के पहले दिन कई अहम घोषणाएं की। इसके तहत पहले से जारी गाइडलाइन में अब छूट दी गई है।

Delhi cm arvind kejriwal says barber shop and salons to reopen across delhi no more odd even rule | अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक-1 के पहले ही दिन किये बड़े ऐलान, अब दिल्ली में क्या-क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानिए

कोरोना अनलॉक के पहले दिन अरविंद केजरीवाल ने की बड़ी घोषणाएं (फोटो-एएनआई)

Highlightsअरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में अब दुकानों को खोलने को लेकर ऑड-ईवन लागू नहीं, सभी दुकानें खुलेंगीमुख्यमंत्री केजरीवाल ने कार, दो पहिया वाहन सहित ऑटो और ई-रिक्शा पर सवारी को लेकर जारी पाबंदी भी हटाने की घोषणा की

कोरोना लॉकडाउन के पांचवें चरण और अनलॉक-1 के पहले दिन सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब दिल्ली में बार्बर शॉप और सलून खोले जा सकते हैं। हालांकि, स्पा अभी बंद ही रहेंगे। साथ ही केजरीवाल ने ये भी कहा कि अब दिल्ली की सभी दुकाने खोली जा सकती है और ऑड-ईवन का नियम लागू नहीं होगा।

केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जिन चीजों को खोलने की इजाजत दी गई थी, अब उसमें बार्बर शॉप और सलून भी शामिल होंगे लेकिन स्पा बंद रहेंगे। हम ऑड-ईवन प्रणाली का उपयोग कर रहे थे लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसे किसी नियम का जिक्र नहीं किया इसलिए अब दिल्ली में सभी दुकाने खोली जा सकती हैं।'


अरविंद केजरीवाल ने कार और दो पहिया वाहनों पर बैठने वाले सवारियों की सख्या को लेकर लागू पाबंदी भी हटाने की घोषणा की। दिल्ली में हालांकि रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रहेगा। केजरीवाल ने साथ ही राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों के पूरी तरह से खोलने की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब सारे उद्योग-धंधे राज्य पहले की तरह खुल सकेंगे।

इन घोषणाओं के बीच मुख्यमंत्री ने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बावजूद सरकार हर चुनौती के लिए तैयार है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1295 नये मामले रविवार को सामने आए। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 19,844 हो गई है। वहीं दिल्ली में मृतकों की संख्या 473 तक पहुंच गई है।

Web Title: Delhi cm arvind kejriwal says barber shop and salons to reopen across delhi no more odd even rule

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे