CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ाया गया लॉकडाउन

By अमित कुमार | Published: May 1, 2021 06:51 PM2021-05-01T18:51:58+5:302021-05-01T18:53:21+5:30

Lockdown in Delhi extended by one more week: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यह फैसला लिया गया है।

delhi CM Arvind Kejriwal Lockdown in Delhi extended by one more week | CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ाया गया लॉकडाउन

अरविंद केजरीवाल। (फाइल फोटो)

Highlightsनए फैसले के मुताबिक दिल्ली में 10 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़तोरी हो रही है।आज ही ऑक्सीजन की कमी से बत्रा अस्पताल में 8 कोकोना संक्रमितों की मौत हो गई।

Lockdown in Delhi extended by one more week: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में जारी लॉकडाउन की अवधि को एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, '' दिल्ली में लॉकडाउन एक और सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है।'' वर्तमान लॉकडाउन की मियाद तीन मई को सुबह पांच बजे समाप्त होने वाली थी, जिसे एक सप्ताह बढ़ाया गया है। 

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख सहित 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच, वसंतकुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। इससे पहले अस्पताल में आठ मरीजों की मौत की जानकारी दी गई थी। 

बत्रा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर एस सी एल गुप्ता ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले आठ रोगियों में से छह रोगी आईसीयू में जबकि दो उच्च निर्भरता वार्डों में भर्ती थे। ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों में अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख आर के हिमतानी भी शामिल हैं। चिकित्सा निदेशक ने कहा कि हिमतानी को 15-20 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

इसके बाद ऑक्सीजन की कमी से चार और रोगियों की मौत की जानकारी दी गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''ये खबर बहुत ही ज़्यादा पीड़ादायी है। इनकी जान बच सकती थी -समय पर ऑक्सिजन देकर। दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सिजन दी जाए। अपने लोगों की इस तरह होती मौतें अब और नहीं देखी जाती। (भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: delhi CM Arvind Kejriwal Lockdown in Delhi extended by one more week

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे