दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 51 साल के हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई 

By भाषा | Published: August 16, 2019 03:01 PM2019-08-16T15:01:06+5:302019-08-16T15:28:09+5:30

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’’ आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक शुक्रवार को 51 साल के हो गये। बधाई संदेश पर उन्होंने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद पीएम सर।’’ 

Delhi Chief Minister Kejriwal turns 51, Prime Minister Narendra Modi congratulates | दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 51 साल के हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई 

सभी ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी और केजरीवाल ने भी उन्हें जवाब दिया।

Highlightsगौरतलब है कि अक्सर कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच ठनी रहती है।अरविंद केजरीवाल को बधाई देने वालों में देश के कई नेता शामिल रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत एवं लंबी उम्र की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’’

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक शुक्रवार को 51 साल के हो गये। बधाई संदेश पर उन्होंने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद पीएम सर।’’ 

गौरतलब है कि अक्सर कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच ठनी रहती है। हालांकि, विचारों की इस लड़ाई में संवैधानिक पदों का सम्मान भी होता है और सार्वजनिक नियमों का पालन भी होता है। अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव है, तो एक बार फिर राजनीतिक दलों और नेताओं में तल्खी जरूर देखने को मिल सकती है। 

अरविंद केजरीवाल को बधाई देने वालों में देश के कई नेता शामिल रहे। फिर चाहे वो विजेंद्र गुप्ता हो या फिर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। सभी ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी और केजरीवाल ने भी उन्हें जवाब दिया।

English summary :
Prime Minister Narendra Modi on Friday greeting Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on his birthday and wished him for good health.


Web Title: Delhi Chief Minister Kejriwal turns 51, Prime Minister Narendra Modi congratulates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे