दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, मानसिक रोगी निकला आरोपी
By अंजली चौहान | Published: January 31, 2023 10:37 AM2023-01-31T10:37:05+5:302023-01-31T10:40:55+5:30
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार देर राज जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामले में जिस आरोपी की पहचान की वह मानसिक रोगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।
Highlights सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी।धमकी देने वाले आरोपी की उम्र 38 वर्ष है जो मानसिक रूप से बीमार है।देर रात पुलिस के पास एक कॉल आया जिसमें शख्स ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी संयोजक और राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मरने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस को देर रात करीब 12:05 बजे कॉल करके दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी।
कॉल के बाद पुलिस फौरन हरकत में आई और कॉल करने वाले की तलास में जुट गई। जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिली और उन्होंने धमकी देने वाले शख्स की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस शख्स के पास पहुंची तो वह 38 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति निकला।
पुलिस के मुताबिक, मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। मानसिक रूप से बीमार शख्स का दिल्ली स्थित गुलाबी बाग में इलाज चल रहा है।