केजरीवाल बोले- 2025 में विधानसभा चुनाव से पहले साफ हो जाएगी यमुना, सबके साथ डुबकी लगाऊंगा

By शिवेंद्र कुमार राय | Published: March 22, 2023 09:00 PM2023-03-22T21:00:18+5:302023-03-22T21:03:20+5:30

अरविंद केजरीवाल ने राज्य के अगले विधानसभा चुनावों से पहले यमुना को पूरी तरह साफ करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। केजरीवाल ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए 6 सूत्रीय कार्य योजना बनाई गई है। 2025 में अगले चुनाव से पहले, मैं आपके साथ यमुना में डुबकी लगाऊंगा।

Delhi Budget Kejriwal said Yamuna will be cleaned before assembly elections in 2025 | केजरीवाल बोले- 2025 में विधानसभा चुनाव से पहले साफ हो जाएगी यमुना, सबके साथ डुबकी लगाऊंगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Highlightsविधानसभा में दिल्ली का बजट पेश हुआबजट के बाद केजरीवाल ने यमुना की सफाई पर जताई प्रतिबद्धताकहा- अगले विधानसभा चुनावों से पहले यमुना को पूरी तरह साफ कर देंगे

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के अगले विधानसभा चुनावों से पहले यमुना को पूरी तरह साफ करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। केजरीवाल ने कहा कि साल 2025 में जब अगला विधानसभा चुनाव होगा उससे पहले यमुना पूरी तरह साफ हो जाएगी।

 केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा,  “यमुना की सफाई के लिए 6 सूत्रीय कार्य योजना बनाई गई है। 2025 में अगले चुनाव से पहले, मैं आपके साथ यमुना में डुबकी लगाऊंगा।” केजरीवाल दिल्ली का 2023-24 का बजट पेश करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विधानसभा में दिल्ली के वित्तमंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश करते हुए कूड़े के पहाड़ का भी जिक्र किया। गहलोत ने कहा, “दिल्ली के तीन कचरे के पहाड़ कई दशकों से दिल्ली की छवि पर एक काला धब्बा रहे हैं। हालांकि इन कचरे के पहाड़ों को साफ करने का काम एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आता है लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए हम इसमें हाथ बंटाएंगे। एमसीडी के साथ हाथ मिलाएंगे और उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे कि हम कचरे के पहाड़ों को जल्द से जल्द खत्म होते देखें।” कैलाश गहलोत ने बताया कि कचरे के पहाड़ हटाने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) को 850 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया है।

बता दें कि दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। कैलाश गहलोत ने बुधवार बजट में घोषणा की कि शहर में 29 नए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। वहीं 2023 के अंत 1600 ई-बसें लाईं जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी कॉलोनियों को सीवेज से जोड़ा जाएगा और यमुना नदी की सफाई के लिए सीवेज शोधन संयंत्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि  2015 में 41,129 करोड़ रुपये का बजट था, जो वित्तीय वर्ष  2023-24 के लिए बढ़कर 78,800 करोड़ रुपए हो गया। 
 

Web Title: Delhi Budget Kejriwal said Yamuna will be cleaned before assembly elections in 2025

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे