Delhi Budget 2021: दिल्ली में 500 जगहों पर अब लहराएगा तिरंगा, मनीष सिसोदिया ने बजट में किया ऐलान

By विनीत कुमार | Published: March 9, 2021 12:45 PM2021-03-09T12:45:33+5:302021-03-09T13:02:22+5:30

मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को विधानसभा में दिल्ली के लिए 69 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया दिल्ली में कनॉट प्लेस की तरह कई जगहों पर बड़े तिरंगे झंडे को लगाया जाएगा।

Delhi Budget 2021: Indian Tricolor flag to install 500 places in Delhi says Manish Sisodia | Delhi Budget 2021: दिल्ली में 500 जगहों पर अब लहराएगा तिरंगा, मनीष सिसोदिया ने बजट में किया ऐलान

दिल्ली बजट 2021: राजधानी में 500 जगहों पर लगाया जाएंगा तिरंगा

Highlightsदिल्ली सरकार ने विधानसभा में पेश किया साल 2021-22 का बजटमनीष सिसोदिया ने बजट में 'देशभक्ति महोत्सव' की शुरुआत का ऐलान किया75 हफ्ते तक स्वतंत्रता सेनानियों की याद में होंगे कार्यक्रम, 500 जगहों पर तिरंगा लगाने की भी योजना

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को 2021-22 का बजट विधानसभा में पेश करते हुए एक अनोखा ऐलान किया। इसके तहत देश की राजधानी दिल्ली में अब 500 जगहों पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।

वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के लिए 69 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है। बजट भाषण में मनीष सिसोदिया ने घोषणा की कि जल्द ही कनॉट प्लेस की तरह दिल्ली में अब 500 जगहों पर तिरंगे लगाए जाएंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये तिरंगे इसलिए लगाए जाएंगे ताकि दिल्लीवासी जब भी घर से बाहर निकले उन्हें तिरंगा दिखे और वे इस महान देश पर गर्व महसूस कर सकें। इसके लिए बजट में 45 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आजादी के 75वें साल पर दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में पढ़ रहे हर बच्चे को देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए देशभक्ति पाठक्रम की भी शुरुआत करने जा रही है। उन्होंने बताया इसके तहत हर रोज स्कूलों में एक कक्षा देशभक्ति की होगी।

दिल्ली सरकार का 'देशभक्ति बजट'

मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया कि भारत की आजादी के 75 साल पूरा होने वाले हैं और ऐसे में एक खास सीरीज शुरू की जाएगी। इसे 'देशभक्ति महोत्सव' नाम दिया गया है। इस महोत्सव की शुरुआत इसी साल 12 मार्च से शुरू हो जाएगी।

इसके तहत देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐसे कार्यक्रम लगातार 75 हफ्ते तक जारी रखे जाएंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार वर्ष 2047 तक दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय को सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय के बराबर ले जाने की इच्छा रखती है।

डिप्टी सीएम ने साथ ही कहा कि 75वें सप्ताह के दौरान भगत सिंह के जीवन पर कार्यक्रम चलाने के लिये 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट का कुल आकार मौजूदा वर्ष के बजट के मुकाबले 6.1 प्रतिशत अधिक है।

(भाषा इनपुट)

Web Title: Delhi Budget 2021: Indian Tricolor flag to install 500 places in Delhi says Manish Sisodia

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे