रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

By भाषा | Published: June 18, 2021 11:29 AM2021-06-18T11:29:17+5:302021-06-18T11:29:17+5:30

Defense Minister Rajnath Singh offered prayers at Kamakhya temple | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

गुवाहाटी,18 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कामाख्या देवी की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदी लागू होने के कारण मंदिर फिलहाल बंद चल रहा है और सिंह ने मुख्य द्वार के बाहर ही प्रार्थना की। सिंह के साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी मंदिर गए और उन्होंने भी पूजा अर्चना की।

रक्षा मंत्री बृहस्पतिवार की शाम को यहां पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के किमिन में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 12 सामरिक सड़कों का लोकार्पण किया था। रक्षा मंत्री ने राजभवन में रात्रि विश्राम किया जहां राज्यपाल जगदीश मुखी ने उनके सम्मान में रात्रि भोज आयोजित किया। इस भोज में सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी भी मौजूद थे। नयी दिल्ली रवाना होने से पहले सिंह का सारुसजई स्टेडियम में डीआरडीओ द्वारा निर्मित कोविड अस्पताल जाने का भी कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Defense Minister Rajnath Singh offered prayers at Kamakhya temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे