पोकरण पहुंच वाजपेयी को राजनाथ सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, कहा-परमाणु हथियारों से पहले वार नहीं करने के सिद्धांत पर कटिबद्ध भारत

By भाषा | Published: August 16, 2019 03:22 PM2019-08-16T15:22:40+5:302019-08-16T15:22:40+5:30

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे लिखा है,...' भारत ने इस सिद्धांत का कड़ाई से पालन किया है। भविष्य में क्या होता है यह हालात पर निर्भर करता है।' सिंह के अनुसार उन्होंने पोकरण में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

Defence Minister Rajnath Singh in Pokhran: Till today, our nuclear policy is 'No First Use'. | पोकरण पहुंच वाजपेयी को राजनाथ सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, कहा-परमाणु हथियारों से पहले वार नहीं करने के सिद्धांत पर कटिबद्ध भारत

देश अटल जी की महानता का ऋणी रहेगा।

Highlightsपोकरण वह इलाका है जिसने भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए अटल जी के दृढ़ संकल्प को देखा।अभी तक 'नो फर्स्ट यूज' (पहले इस्तेमाल नहीं करने) के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत परमाणु हथियारों से पहले वार नहीं करने के अपने सिद्धांत पर अडिग रहा है लेकिन भविष्य में क्या होता है यह हालात पर निर्भर करेगा।

राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर आए सिंह ने पोकरण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा,' पोकरण वह इलाका है जिसने भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए अटल जी के दृढ़ संकल्प को देखा और अभी तक 'नो फर्स्ट यूज' (पहले इस्तेमाल नहीं करने) के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है।'

उन्होंने आगे लिखा है,...' भारत ने इस सिद्धांत का कड़ाई से पालन किया है। भविष्य में क्या होता है यह हालात पर निर्भर करता है।' सिंह के अनुसार उन्होंने पोकरण में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने लिखा है, 'भारत का एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करना इस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए राष्ट्रीय गौरव का विषय है। देश अटल जी की महानता का ऋणी रहेगा।' इससे पहले सिंह ने जैसलमेर में पाचवीं अंतर्राष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित किया।

 

Web Title: Defence Minister Rajnath Singh in Pokhran: Till today, our nuclear policy is 'No First Use'.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे