'भारत की लक्ष्मी' के लिए साथ आईं दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु, पीएम मोदी ने कहा- इस दिवाली नारीत्व का जश्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 22, 2019 05:22 PM2019-10-22T17:22:10+5:302019-10-22T17:22:10+5:30

दिवाली के त्योहार से पहले देश भर की महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को सामने लाने के मकसद से यह पहल की गई है। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के कार्य को रेखांकित करने वाले नए अभियान पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

Deepika Padukone and PV Sindhu come together for 'Bharat Ki Lakshmi', PM Modi said - Celebration of femininity this Diwali | 'भारत की लक्ष्मी' के लिए साथ आईं दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु, पीएम मोदी ने कहा- इस दिवाली नारीत्व का जश्न

नारीत्व का जश्न मनाते हैं सिंधु ने कहा कि समाज तब विकसित होता है जब महिलाएं सशक्त होती हैं।

Highlightsपीएम ने ट्विटर पर लिखा, ''भारत की नारी शक्ति प्रतिभा एवं संकल्प, दृढ़ता और समर्पण का प्रतीक है।हमारे लोकाचार ने हमें हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास करना सिखाया है। 

'पद्मावत' स्टार दीपिका पादुकोण और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल 'भारत की लक्ष्मी' का एम्बेसडर बनाया गया है।

दिवाली के त्योहार से पहले देश भर की महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को सामने लाने के मकसद से यह पहल की गई है। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के कार्य को रेखांकित करने वाले नए अभियान पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

पीएम ने ट्विटर पर लिखा, ''भारत की नारी शक्ति प्रतिभा एवं संकल्प, दृढ़ता और समर्पण का प्रतीक है। हमारे लोकाचार ने हमें हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास करना सिखाया है। इस वीडियो के माध्यम से पीवी सिंधु और दीपिका पादुकोण ने 'भारत की लक्ष्मी' पहल के संदेश को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया है।''

महिलाओं की उपलब्धि पर प्रकाश डालते हैं दीपिका और पीवी सिंधु ने ट्विटर पर इस अभियान को समर्थन दिया है। दीपिका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''इस दिवाली, चलिए हमारे देश की महिलाओं के योगदान एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हैं और उनका जश्न मनाते हैं।''

नारीत्व का जश्न मनाते हैं सिंधु ने कहा कि समाज तब विकसित होता है जब महिलाएं सशक्त होती हैं और उनकी उपलब्धियों को गर्व से देखा जाता है। उन्होंने ट्वीट किया, ''मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'भारत की लक्ष्मी' अभियान का समर्थन करती हूं। यह भारत की अद्भुत महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाता है। चलिए इस दिवाली नारीत्व का जश्न मनाते हैं।''

Web Title: Deepika Padukone and PV Sindhu come together for 'Bharat Ki Lakshmi', PM Modi said - Celebration of femininity this Diwali

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे