भगोड़े मेहुल चोकसी पर डोमिनिका की अदालत में बहस पूरी, कोर्ट ने गुरुवार तक के लिए टाला फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 2, 2021 10:26 PM2021-06-02T22:26:20+5:302021-06-03T07:16:05+5:30

पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े मेहुल चोकसी को लेकर डोमिनिका की एक अदालत में बहस पूरी हो गई है। कोर्ट ने फैसला कल तक के लिए टाल दिया है।

Decision on Mehul Choksi in Dominica court postponed till tomorrow | भगोड़े मेहुल चोकसी पर डोमिनिका की अदालत में बहस पूरी, कोर्ट ने गुरुवार तक के लिए टाला फैसला

मेहुल चोकसी। (फाइल फोटो )

Highlightsपंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित है भगोड़ा मेहुल चोकसीडोमिनिका की अदालत चोकसी पर कल सुनाएगी फैसला डोमिनिका की सरकार ने कोर्ट में कहा-भारत को सौंपा जाए चोकसी

पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े मेहुल चोकसी को लेकर डोमिनिका की एक अदालत में बहस पूरी हो गई है। कोर्ट ने फैसला गुरुवार तक के लिए टाल दिया है। चोकसी के वकील का कहना है कि कोर्ट ने अपना फैसला लिख लिया है और उसे गुरुवार को सुनाया जाएगा। आरोपी चोकसी एंटीगुआ से फरार होकर डोमिनिका पहुंचा था।

चोकसी जूम एप के जरिये सुनवाई में शामिल हुआ। इस दौरान ईडी और सीबीआई की टीम भी मौजूद रही। कोर्ट में डोमिनिका की सरकार ने चोकसी को भारत को सौंपने की बात कही। सरकार ने कोर्ट में कहा कि मेहुल चोकसी की याचिका को कोर्ट को नहीं सुनना चाहिए, क्योंकि वह वैध नहीं है। कोर्ट में जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। 

विपक्षी पार्टी से बातचीत का आरोप

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई से पहले मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि यह अफवाह है कि मेहुल के भाई डोमिनिका में विपक्षी पार्टियों से बातचीत कर रहे हैं। वह डोमिनिका में मेहुल के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए आए हैं। डोमिनिका की विपक्षी पार्टी के नेता लेनक्स लिंटन पर आरोप लग रहे हैं कि चोकसी के भाई ने इस मामले को संसद में दबाने के लिए रिश्वत दी है। 

पत्नी ने बताया एंटीगुआ का नागरिक

वहीं मेहुल की पत्नी प्रीति ने बताया कि उनके पति को कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। वह एंटीगुआ के नागरिक हैं और उन्हें बारबुडा के संविधान के मुताबिक सभी अधिकार और सुरक्षा लाभ प्राप्त करने का हक मिलता है। उन्होंने कैरेबियाई देशों के कानून पर विश्वास जताते हुए कहा कि हम मेहुल के बहुत जल्द और सुरक्षित एंटीगुआ पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। 

भारतीय नागरिक है चोकसी

उधर, डोमिनिका में विपक्षी पार्टी चोकसी को एंटीगुआ भेजने का दबाव बना रही है। वहीं एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टॉन ब्राउन ने कहा कि चोकसी अब भी भारतीय नागरिक है।  

25 मई को हुआ था गिरफ्तार

आरोपी मेहुल चोकसी को 25 मई को डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। अवैध रूप से घुसे चोकसी को लेकर अदालत फैसला सुनाएगी कि उसे वापस भारत भेजा जाए या एंटीगुआ। 

Web Title: Decision on Mehul Choksi in Dominica court postponed till tomorrow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे