मेदिनीनगर में अज्ञात युवक का शव बरामद

By भाषा | Published: November 29, 2020 11:31 PM2020-11-29T23:31:49+5:302020-11-29T23:31:49+5:30

Dead body of unidentified youth found in Medininagar | मेदिनीनगर में अज्ञात युवक का शव बरामद

मेदिनीनगर में अज्ञात युवक का शव बरामद

मेदिनीनगर (झारखंड), 29 नवम्बर पलामू शहर के बड़ा तालाब से पुलिस ने रविवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राहगीरों ने तालाब में युवक का शव देखा और इसकी जानकारी नगर थाना को दी।

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त किए जाने की कोशिश हो रही है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह दुर्घटनावश हुई मृत्यु अथवा हत्या का मामला प्रतीत होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dead body of unidentified youth found in Medininagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे