गोरखपुर के बाद अब मध्य प्रदेश के सिंगरौली में मृत पाए गए चमगादड़, इलाके में दहशत

By स्वाति सिंह | Published: May 31, 2020 09:00 AM2020-05-31T09:00:50+5:302020-05-31T09:02:36+5:30

कोरोना संकट के बीच दावा किया जा रहा है कि चीन में चमगादड़ों से ही कोविड-19 फैला है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में मृत चमगादड़ पाए गए हैं।

Dead Bats Found In madhya pradesh Singrauli after Gorakhpur incident sample Sent To Vet Research Institute | गोरखपुर के बाद अब मध्य प्रदेश के सिंगरौली में मृत पाए गए चमगादड़, इलाके में दहशत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsयूपी, बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में मरे हुए चमगादड़ पाए गए हैं।वन विभाग की टीम व पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी ने मरे हुए चमगादड़ों को अपने कब्जे में लेकर सैम्पल जांच के लिए भोपाल भेज दिया है।

सिंगरौली: मध्यप्रदेश (एमपी) के सिंगरौली जिले के पडरी गांव में आम के बगीचे में लोगों को काले रंग की कोई चीज बिखरी नजर आ रही थी। उन्होंने जब करीब जाकर देखा तो दंग रह गए। यहां बड़ी संख्या में मरे हुए चमगादड़ बिखरे थे। कुछ चमगादड़ जमीन पर तड़प रहे थे। कोविड- 19 महामारी से चमगादड़ों की भूमिका को लेकर लोगों में पहले ही दहशत है ऐसे में यह नजारा भयावह था। 

लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम व पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मरे हुए चमगादड़ों को अपने कब्जे में लेकर सैम्पल जांच के लिए भोपाल भेज दिया है। ज्ञात हो हाल में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर समेत कुछ अन्य स्थानों से चमगादड़ों के मरने की सूचना आई थी। मौसम का असर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आशंका है कि चमगादड़ों की मौत तेज धूप और गर्मी के कारण हो सकती है। हालांकि, असली कारण का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

गोरखपुर में 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत से हड़कंप

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो अलग-अलग जगहों पर रहस्यमयी तरीके से 500 से ज्यादा चमगादड़ मृत मिले थे। बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत को लेकर सनसनी फैल गई थी। ग्रामीण इस घटना को कोरोना वायरस संक्रमण से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों में अनजान वायरस फैलने का भी शक है। गोरखपुर के बेलघाट इलाके और गोला इलाके में रहस्यमयी तरीके से चमगादड़ मृत मिले हैं। 

वन विभाग को आशंका है कि अत्यधिक गर्मी और पानी न मिलने की वजह से ये चमगादड़ मर गए होंगे। बहरहाल, इन मृत चमगादड़ों को पोस्टमार्टम और रिसर्च के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) (वेट रिसर्च सेंटर) भेज दिया गया है।

बिहार में भी 200 से अधिक चमगादड़ मृत पाए गए

इसी तरह की घटना बिहार में भी हुई है। बिहार के पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने मंगलवार (26 मई) को भोजपुर जिले में आरा के पास चमगादड़ों की बड़े पैमाने पर मौत की रिपोर्ट की पुष्टि की है। जांच के लिए चमगादड़ों के सैंपल को पटना भेजा गया है और डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मौत का कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ी संख्या में चमगादड़ मृत पाए गए, जिसके बाद पशुपालन विभाग को सूचित किया गया। जिला पशुपालन अधिकारी डॉ। सिद्ध नाथ राय ने कहा कि छह डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और वहां लगभग 200 चमगादड़ों की मौत की सूचना दी है। 

Web Title: Dead Bats Found In madhya pradesh Singrauli after Gorakhpur incident sample Sent To Vet Research Institute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे