जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के उम्मीदवार पर आतंकवादियों ने हमला किया
By भाषा | Published: December 4, 2020 03:38 PM2020-12-04T15:38:30+5:302020-12-04T15:38:30+5:30
श्रीनगर, चार दिसंबर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के उम्मीदवार पर शुक्रवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आज दोपहर अनीस-उल-इस्लाम गनी पर आतंकवादियों ने गोली चलाई।
उन्होंने कहा कि गनी को अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी आनी बाकी है।
इस बीच, डीडीसी की 33 सीटों के लिये मतदान जारी है। इनमें कश्मीर की 16 जबकि जम्मू की 17 सीटें शामिल हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।