तितली तूफान का 'आतंक' जारी, ओडिशा में भूस्खलन में 12 लोगों की मौत, इतने लोग हुए लापाता

By भाषा | Published: October 13, 2018 06:01 PM2018-10-13T18:01:40+5:302018-10-13T18:01:40+5:30

प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘तितली’ का प्रकोप आंध्र प्रदेश में भी तबाही मचा चुका है। आंध्र प्रदेश में इससे आठ लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही श्रीकाकुलम तथा विजयनगरम जिले में बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी।

Cyclone Titli kills odisha in 12 people dead and 4 injured | तितली तूफान का 'आतंक' जारी, ओडिशा में भूस्खलन में 12 लोगों की मौत, इतने लोग हुए लापाता

तितली तूफान का 'आतंक' जारी, ओडिशा में भूस्खलन में 12 लोगों की मौत, इतने लोग हुए लापाता

भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर: ओडिशा के गजपति जिले में तितली तूफान के बाद हुई भारी वर्षा के कारण हुये भूस्खलन में कम से कम 12 लोगों के मरने की आशंका है और जबकि चार लोग लापता हैं।  यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त बी पी सेठी ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद कुछ ग्रामीणों ने एक गुफानुमा जगह में शरण ली थी। सेठी ने बताया, ‘‘गजपति जिले के रायगडा प्रखंड के अन्तर्गत बरघारा गांव में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण करीब 12 लोगों के मरने की खबर है।’’ 

उन्होंने बताया कि चार लोग लापता हैं और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि गजपति जिला के जिलाधिकारी को घटनास्थल पर जाने और स्थिति का जायजा लेकर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।

सेठी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी प्रावधानों के अनुसार प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश से प्रभावित इलाके में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों सहित एक बचाव दल को भेजा गया है। पालसा के नजदीक गोपालपुर के दक्षिण-पश्चिम में बृहस्पतिवार को चक्रवात के कारण भूस्खलन हुआ था। 

इस बीच, अधिकारी ने बताया कि अन्य इलाकों में पानी घटने के साथ ही राहत एवं बचान अभियान जोर पकड़ने लगा है। स्थिति की समीक्षा करने वाले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गंजम, गजपति और रायगढ़ा जिलों सहित कुछ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

Web Title: Cyclone Titli kills odisha in 12 people dead and 4 injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Odishaओड़िसा