चक्रवात निवार : चेन्नई हवाई अड्डा बृहस्पतिवार की सुबह तक बंद रहेगा

By भाषा | Published: November 25, 2020 09:55 PM2020-11-25T21:55:06+5:302020-11-25T21:55:06+5:30

Cyclone Prevention: Chennai Airport to remain closed till Thursday morning | चक्रवात निवार : चेन्नई हवाई अड्डा बृहस्पतिवार की सुबह तक बंद रहेगा

चक्रवात निवार : चेन्नई हवाई अड्डा बृहस्पतिवार की सुबह तक बंद रहेगा

नयी दिल्ली, 25 नवंबर चक्रवात निवार के कारण चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तक बंद कर दिया गया है। यह जानकारी नागर विमानन मंत्रालय ने दी।

तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं एवं बारिश हुई जिससे कई इलाके डूब गए। अधिकारियों ने एक लाख से अधिक लोगों को शिविरों में रखा है क्योंकि तट की तरफ भीषण चक्रवात बढ़ रहा है।

नागर विमानन मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘चक्रवात निवार के कारण मौसम की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एवं एहतियात के तौर पर चेन्नई हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक बंद किया गया है। सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय किया जा रहा है।’’

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि निवार काफी गंभीर चक्रवात का रूप ले सकता है और तमिलनाडु तथा पुडुचेरी के बीच बृहस्पतिवार की सुबह इसके दस्तक देने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cyclone Prevention: Chennai Airport to remain closed till Thursday morning

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे