महाराष्ट्र में चक्रवात निसर्ग का कहर, पुणे दो लोगों और रायगढ़ में एक की मौत

By भाषा | Published: June 3, 2020 09:41 PM2020-06-03T21:41:30+5:302020-06-03T21:41:30+5:30

महाराष्ट्र के अलीबाग में दस्तक देने के बाद बुधवार दोपहर बाद और शाम को गुजरात के दक्षिणी तटीय इलाकों में चक्रवात निसर्ग की वजह से कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है।

Cyclone Nisarg havoc in Maharashtra two people died at Pune one dead in Raigad | महाराष्ट्र में चक्रवात निसर्ग का कहर, पुणे दो लोगों और रायगढ़ में एक की मौत

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के साथ ही उत्तरी महाराष्ट्र और पुणे में भारी बारिश की खबर है (लोकमत फाइल फोटो)

Highlightsमुंबई के अलीबाग के निकट चक्रवात ने करीब एक बजे दस्तक दी और चार बजे तक यहां से गुजर गया। रायगढ़ जिले में 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मुंबई, तटीय महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को चक्रवात संबंधी दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि निसर्ग चक्रवात दोपहर करीब एक बजे तटीय रायगढ़ जिले में भूस्खलन के बाद फिलहाल पुणे के आस-पास मौजूद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खेड़ तहसील के वाहागांव की निवासी मंजाबाई अनंत नावले (65) के घर की दीवार उनपर गिरने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, ''नावले के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हो गए।

उन्हें चाकन में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'' जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा कि हवेली तहसील के मोकरवाड़ी के निवासी प्रकाश मोकर (52) के घर की छत उड़ गई और वह टीन की चादर को पकड़ने के दौरान घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। 

रायगढ़ में एक व्यक्ति के ऊपर गिरा ट्रांसफार्मर

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में चक्रवात निसर्ग के कारण चल रही तेज हवाओं की वजह से बुधवार को बिजली का एक ट्रांसफार्मर, 58 साल के शख्स पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे रेवदंडा के पास उमते गांव की है। मृतक की पहचान दशरथ बाबू वाघमारे के तौर पर हुई है। वह भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अपने घर की ओर तेज गति से जा रहा था। 

बीएमसी ने कहा कि मुंबई में तट के करीब रहने वाले 40 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुंबई पुलिस ने भी बताया कि दक्षिण मुंबई में कोलाबा, मध्य मुंबई में वरली और दादर तथा पश्चिमी मुंबई में जुहू और वर्सोवा जैसे समुद्र तटों के समीप वाले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। उपनगर सांताक्रूज में तेज हवाओं की वजह से एक निर्माणाधीन इमारत का सीमेंट से बना हिस्सा, इससे लगी चाल की झोपड़ियों के ऊपर को गिर गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। 

Web Title: Cyclone Nisarg havoc in Maharashtra two people died at Pune one dead in Raigad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे