लॉटरी बेचकर भरता था परिवार का पेट, नहीं बिकने से हो गया था परेशान, खुद ही स्क्रैच किया और रातोंरात करोड़पति बन गया यह शख्स

By अमित कुमार | Published: January 22, 2021 04:50 PM2021-01-22T16:50:03+5:302021-01-22T16:53:05+5:30

कई बार इस तरह की खबरें सामने आती हैं कि किसी की लॉटरी लगी और वो करोड़पति बन गया। एक ऐसा ही ताजा मामला केरल से सामने आया है।

Crorepati Overnight Unsold Lottery Ticket Worth Rs 12 Crore Cashes In For Kerala Lottery Vendor | लॉटरी बेचकर भरता था परिवार का पेट, नहीं बिकने से हो गया था परेशान, खुद ही स्क्रैच किया और रातोंरात करोड़पति बन गया यह शख्स

लॉटरी जीतने के बाद शराफुद्दीन। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsकेरल में रहने वाले एक शख्स ने 12 करोड़ रुपये लॉटरी में जीत लिए हैं।यह शख्स लॉटरी बेचने का काम करता था और लॉटरी नहीं बिकने से मायूस था। लेकिन जो टिकट नहीं बिकी उसी में से एक पर 12 करोड़ रूपये की लॉटरी लग गई।

कब किस पर लक्ष्मी जी मेहरबान हो जाये कहा नही जा सकता। कभी-कभी परिस्थितियां अपने आप ऐसी बन जाती है कि बैठे-बिठाए कोई भी करोड़पति बन जाता है। ऐसा ही कुछ लॉटरी बेचने वाले एक दुकानदार के साथ हुआ। लॉटरी जीतने के लिए किस्मत का अच्छा होना काफी मायने रखता है। शराफुद्दीन नामक शख्स कोल्लम में लॉटरी बेचने का काम किया करते हैं। 

शराफुद्दीन पिछले कई सालों से साउदी अरब में थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद वह अपने घर आ गए थे। घर आने के बाद परिवार का खर्चा चलाने के लिए उन्होंने लॉटरी बेचना शुरू कर दिया। लेकिन उनकी कुछ टिकटों की बिक्री नहीं हो पाई थी। जिस कारण वह परेशान थे। टिकट अनसोल्ड रहने से उन्हें नुकसान हो रहा था, लेकिन तभी उन्हें पता चला कि उनकी नहीं बिकी हुई टिकट को बंपर इनाम मिला है।  

शराफुद्दीन के एक टिकट नंबर पर 12 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई। क्रिसमस-न्यू ईयर में केरल सरकार द्वारा शुरू की गई बम्पर लॉटरी ने उन्हें मालामाल बना दिया। लॉटरी जीतने के बाद शराफुद्दीन ने कहा कि मैं अब अपना एक घर बनाना चाहता हूं। पहले अपना पूरा कर्ज चुकाउंगा और फिर कोई काम शुरू करूंगा। शराफुद्दीन के परिवार वाले भी लॉटरी जीतने की खबर सुनने के बाद बेहद खुश हैं। 

Web Title: Crorepati Overnight Unsold Lottery Ticket Worth Rs 12 Crore Cashes In For Kerala Lottery Vendor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे