दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 13,000 के पार, मृतक संख्या 261 पहुंची

By भाषा | Published: May 24, 2020 03:14 PM2020-05-24T15:14:20+5:302020-05-24T15:14:20+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता की कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए सराहना की।

Covid-19 infection cases in Delhi cross 13,000, death toll reaches 261 | दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 13,000 के पार, मृतक संख्या 261 पहुंची

दिल्ली में शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 12,910 थी और 231 लोगों की मौत हुई थी। 

Highlightsकोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 261 तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,418 हो गई है।

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 261 तक पहुंच गई है। वहीं, रविवार को संक्रमण के 508 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,418 हो गई है। रविवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब तक कुल 6,540 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 6,617 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 12,910 थी और 231 लोगों की मौत हुई थी। 

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता की कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए सराहना की। अनीता के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट एक वीडियो को शेयर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप सांसद ने सैकड़ों प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचाने में भी मदद की। उक्त वीडियो में अनीता कामगारों की एक बस में लोगों को भोजन के पैकेट तथा मास्क वितरित करती दिख रही हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी तथा उनकी पत्नी अनीता जी हर रोज गरीब लोगों को भोजन करा रहे हैं। उन्होंने सैकड़ों प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचाने में भी मदद की। इस सेवाभाव को सलाम।’’

Web Title: Covid-19 infection cases in Delhi cross 13,000, death toll reaches 261

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे