अदालत का कथित तौर पर सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर आधारित फिल्म की रिलीज पर रोक से इनकार
By भाषा | Published: June 10, 2021 11:32 AM2021-06-10T11:32:44+5:302021-06-10T11:32:44+5:30
नयी दिल्ली, 10 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ की रिलीज पर रोक लगाने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। यह फिल्म बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर कथित तौर पर आधारित है।
फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।
न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया। सिंह ने फिल्मों में अपने बेटे के नाम या किसी भी तरह की समानता के इस्तेमाल पर रोक लगाने का अनुरोध किया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।