Coronavirus: आगरा में कोविड-19 से दो की मौत, मृतकों में एक पत्रकार

By भाषा | Published: May 8, 2020 05:36 AM2020-05-08T05:36:49+5:302020-05-08T05:36:49+5:30

संक्रमण के कारण यहां मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है। शहर में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए जिसके साथ यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 678 हो गयी।

Coronavirus: Two people died in Agra, one journalist among the dead | Coronavirus: आगरा में कोविड-19 से दो की मौत, मृतकों में एक पत्रकार

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कारण दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक समाचार पत्र के पत्रकार भी शामिल हैं।जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की भी इस बीमारी के कारण मौत हो गयी। दोनों का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कारण दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक समाचार पत्र के पत्रकार भी शामिल हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की भी इस बीमारी के कारण मौत हो गयी। दोनों का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।

संक्रमण के कारण यहां मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है। शहर में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए जिसके साथ यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 678 हो गयी।

यहां अब तक 294 संक्रमित मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि अभी 364 लोगों का इलाज चल रहा है। 

Web Title: Coronavirus: Two people died in Agra, one journalist among the dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे