Coronavirus: ओडिशा में घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना होगा अब जरूरी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

By विनीत कुमार | Published: April 7, 2020 12:32 PM2020-04-07T12:32:14+5:302020-04-07T12:46:18+5:30

Coronavirus: ओडिशा में अब तक कोरोना संक्रमण के 21 मामले सामने आए हैं। राज्य में मास्क का इस्तेमाल जरूरी करने संबंधित आदेश 9 अप्रैल को सुबह 7 बजे से लागू होगा।

Coronavirus Odisha makes it mandatory to cover mouth and nose while venturing out of house | Coronavirus: ओडिशा में घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना होगा अब जरूरी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

ओडिशा में मास्क पहनना अब जरूरी (फाइल फोटो)

Highlightsओडिशा देश का पहला राज्य जहां अब घर से बाहर निकलने पर मास्क पहना जरूरी9 अप्रैल को सुबह 7 बजे से लागू होगा ये आदेश, राज्य सरकार ने दिए निर्देश

ओडिशा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां घर से बाहर निकलने पर मास्क या फिर दो लेयर में चेहरे को ढकने के लिए चेहरे पर कपड़े का इस्तेमाल जरूरी होगा। यह आदेश 9 अप्रैल को सुबह 7 बजे से लागू होगा।

ओडिशा के रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के आधिकारिक आदेश में कहा गया है, 'आम लोगों को निर्देश दिया जाता है कि वे घर से किसी भी काम के लिए बाहर निकलने से पहले अपने मुंह और नाक को ढक लें। एक रूमाल या फिर दो लेयर में कोई और कपड़ा भी इसके लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।'

साथ ही कहा गया है, 'कोविड -19 राज्य में स्वास्थ्य को लेकर बड़ी चुनौती है और यह किसी शख्स के खांसने या छींकने से बाहर आकर हवा में मिलने वाले बूंदों से फैलता है। इस स्थिति मे मास्क को बहुत उपयोगी बताया गया है। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय अनुभव भी यही बताते हैं। इसलिए जरूरी है कि सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए ताकि कोविड-19 को हम फैलने से रोक सकें।'

बता दें कि ओडिशा में अब तक कोरोना संक्रमण के 21 मामले सामने आए हैं। इसमें दो लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं।

Web Title: Coronavirus Odisha makes it mandatory to cover mouth and nose while venturing out of house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे