Coronavirus Updates: देश में महाराष्ट्र का बुरा हाल, वायरस से अब तक छह लोगों की मौत, कुल केस 167

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 28, 2020 08:02 PM2020-03-28T20:02:06+5:302020-03-28T20:02:06+5:30

डॉक्टर की शुक्रवार को मौत हुई थी। उन्हें 26 मार्च को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पहले से ही मधुमेह से पीड़ित थे और अस्पताल के अनुसार उनके हृदय में एक पेसमेकर लगा हुआ था।

Coronavirus Maharashtra's condition country six people died virus total 167 cases | Coronavirus Updates: देश में महाराष्ट्र का बुरा हाल, वायरस से अब तक छह लोगों की मौत, कुल केस 167

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने शनिवार को संक्रमण की पुष्टि की। राज्य में ्कुल केस 167 है।

Highlightsहाल फिलहाल कोई विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन वह ब्रिटेन से लौटे एक करीबी रिश्तेदार के संपर्क में आये थे।एक निजी प्रयोगशाला की की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी।

मुंबईःमहाराष्ट्र में 85 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत के बाद उनके कोराना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई। इसके साथ राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर छह हो गई।

डॉक्टर की शुक्रवार को मौत हुई थी। उन्हें 26 मार्च को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पहले से ही मधुमेह से पीड़ित थे और अस्पताल के अनुसार उनके हृदय में एक पेसमेकर लगा हुआ था। अस्पताल ने यह जानकारी दी। हालांकि,उन्होंने हाल फिलहाल कोई विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन वह ब्रिटेन से लौटे एक करीबी रिश्तेदार के संपर्क में आये थे।

एक निजी प्रयोगशाला की की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी। हालांकि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने शनिवार को संक्रमण की पुष्टि की। राज्य में ्कुल केस 167 है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद शनिवार को 918 पहुंच गई। हालांकि संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या 19 ही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस विषाणु से अबतक महाराष्ट्र में पांच, गुजरात में तीन, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में दो-दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

मंत्रालय की ओर से शाम पौने छह बजे जारी किए ताज़ा अपडेट के मुताबिक, देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 819 है, जबकि 79 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 918 मामले हैं, जिनमें 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

फरीदाबाद में 751 व्यक्ति निगरानी में

फरीदाबाद के जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है तथा जिले में अब तक 751 यात्रियों को निगरानी में लिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 751 यात्रियों को निगरानी में लिया गया है। इसमें से 98 लोगों को निगरानी में रखने की 28 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है। शेष 653 लोग निगरानी में हैं।

उन्होंने बताया कि निगरानी में रखे गए लोगों में से 750 घर पर पृथक रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 72 लोगों के नमूने लैब में भेजे गए हैं जिनमें से 56 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 15 की रिपोर्ट आनी शेष है। हॉस्पिटल में दाखिल दो व्यक्तियों में से ठीक होने के बाद एक को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिले में सरकारी व निजी अस्पतालों में 34 पृथक वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें 1040 बेड की क्षमता है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संदिग्ध व पुष्ट मामलों के परिवहन के लिए सभी सुविधाओं से युक्त दो एम्बुलेंस तैयार की गई हैं। जिला स्तर पर सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। 

Web Title: Coronavirus Maharashtra's condition country six people died virus total 167 cases

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे