Coronavirus lockdown: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, क्या देश में जल्दी लग सकता है संपूर्ण लॉकडाउन ?

By उस्मान | Published: May 3, 2021 11:35 AM2021-05-03T11:35:52+5:302021-05-03T11:35:52+5:30

ऐसी खबरें हैं कि तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अब आखिरी रास्ता लॉकडाउन है

Coronavirus lockdown:is centre impose nationwide lockdown, know what experts said | Coronavirus lockdown: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, क्या देश में जल्दी लग सकता है संपूर्ण लॉकडाउन ?

भारत में कोरोना अपडेट

Highlightsदेश में नए मरीजों की संख्या चार लाख के करीबदेश के कई राज्यों में लगा है लॉकडाउनक्या लॉकडाउन से टूट सकती है कोरोना की चेन

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों और मृतकों का आंकड़ा आसमान छू रहा है। कोरोना की वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन जारी है। ऐसी खबरें हैं कि देश में एक बार फिर संपूर्ण लॉकडाउन लग सकता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से लिखा है कि केंद्र सरकार फिलहाल देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के बारे में नहीं सोच रही है. हालांकि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कड़े कदम उठाने और 'स्वनिर्धारित लॉकडाउन' लागू करने की सलाह दी गई है ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके और वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही कम से कम 150 जिलों में सख्त लॉकडाउन लगाने के सुझाद दे चुका है, जहां कोरोना डर 15 फीसदी से अधिक है। मंत्रालय के अधिकारी और कोविड-19 टास्क फोर्स भी कुंभ से लौटने वालों के बीच पॉजिटिव केस बढ़ने को लेकर चिंतित हैं।

रविवार को देश में 3.62 लाख नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें 70% से अधिक मामले केवल 10 राज्यों से हैं. इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।

भारत में कोरोना के 3,68,147 नए मामले, 3,417 लोगों की मौत

देश में एक दिन में कोविड-19 से 3,417  मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,18,959  हो गई है। वहीं 3,68,147 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,99,25,604 हो गए हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार तक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। सुबह आठ बजे तक के इन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब भी इलाज करा रहे लोगों की संख्या 34 लाख के पार चली गई है। 

लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 34,13,642 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत के आसपास है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और गिरकर 81.77 प्रतिशत के आसपास हो गई है।

बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 16,29,3003 हो गई है जबकि इससे मृत्यु दर भी घटकर 1.10 प्रतिशत के आसपास हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। 

Web Title: Coronavirus lockdown:is centre impose nationwide lockdown, know what experts said

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे