Coronavirus lockdown: मुंबई पुलिस ने जनता के लिए जारी किए वीडियो, घऱ में रहिए, सुरक्षित रहिए, जमकर सराह रहे लोग

By भाषा | Published: April 9, 2020 06:26 PM2020-04-09T18:26:40+5:302020-04-09T18:26:40+5:30

देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। महाराष्ट्र में हालात बहुत ही खराब है। अभी तक यहां पर 72 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लोगों से अपील कर रहे हैं कि आप सभी लोग घर में रहिए और सुरक्षित रहिए। मास्क पहन कर रहिए।

Coronavirus lockdown Mumbai Police released video public stay home stay safe people appreciative | Coronavirus lockdown: मुंबई पुलिस ने जनता के लिए जारी किए वीडियो, घऱ में रहिए, सुरक्षित रहिए, जमकर सराह रहे लोग

वीडियो को अभी तक 477 हजार व्यू मिल चुके हैं। वहीं 19.2 हजार लाइक और 5,334 हजार बार यह वीडियो रिट्वीट किया गया है। (file photo)

Highlightsवीडियो में लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की गई है। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया है। ड्यूटी से थके पुलिसकर्मी इस बारे में बातें कर रहे हैं कि अगर उन्हें कोई 21 दिन तक घर पर रहने के लिए कहे तो वह क्या-क्या करेंगे।

मुंबईःकोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) के लोगों से पालन कराने को लेकर हरसंभव कोशिश कर रही मुंबई पुलिस द्वारा जनता के लिए जारी किए गए एक वीडियो की जमकर प्रशंसा हो रही है।

वीडियो में लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की गई है। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दिन भर गश्त और बंदोबस्त ड्यूटी से थके पुलिसकर्मी इस बारे में बातें कर रहे हैं कि अगर उन्हें कोई 21 दिन तक घर पर रहने के लिए कहे तो वह क्या-क्या करेंगे।

वीडियो को अभी तक 477 हजार व्यू मिल चुके हैं। वहीं 19.2 हजार लाइक और 5,334 हजार बार यह वीडियो रिट्वीट किया गया है। मुंबई पुलिस के दो मिनट के इस वीडियो में सभी रैंक के कर्मी हैं और वह इसका जवाब दे रहे हैं कि अगर उन्हें घर पर बैठने को कहा जाए तो वह क्या करेंगे।

किसी का कहना है कि वह परिवार के साथ समय बिताते, किसी का कहना है कि वह फिल्में देखते तो कोई पढ़ने की बात कहता है। इनमें महिला कर्मी भी हैं। इन कर्मियों का कहना है कि वह घर पर बिताए जाने वाले समय के हर लम्हे का इस्तेमाल करते। पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक भी इस वीडियो में हैं।

उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी और पालतू जानवरों के साथ समय बिताते और नींद लेते। वीडियो मुंबईवासियों को संदेश देते हुए समाप्त होता है कि जब पुलिस वाले सड़क पर हैं और नागरिकों के पास उनके सपने पूरे करने का मौका है तो क्या वह पुलिसवालों को भी शहर को कोरोना वायरस समेत हर बुराई से सुरक्षित रखने की इच्छा पूरी करने का मौका नहीं देंगे। ।

Web Title: Coronavirus lockdown Mumbai Police released video public stay home stay safe people appreciative

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे