Coronavirus: कोरोना से भारत में मौत का आंकड़ा 300 के पार, 9 हजार से ज्यादा संक्रमित, जानें ताजा अपडेट
By पल्लवी कुमारी | Published: April 13, 2020 08:31 AM2020-04-13T08:31:22+5:302020-04-13T08:31:22+5:30
Coronavirus in India: कोरोना वायरस को लेकर लगे आज लॉकडाउन का 20वां दिन है। लॉकडाउन जारी रखने पर आज किसी बड़े फैसले का ऐलान हो सकता है।
नई दिल्ली: नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार (13 अप्रैल) को कोरोना वायरस से 308 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 35 लोगों की मौत हो गई है। कोविड-19 (COVID-19) के पूरे देश में 9 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। कुल मरीजों की संख्या 9, 152 हो गए हैं। जिसमें 7987 एक्टिव केस हैं। 856 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 796 नए मामले सामने आए हैं।
Total number of deaths rise to 308, 35 deaths in last 24 hours; India's total number of #Coronavirus positive cases rises to 9152 (including 7987 active cases, 856 cured/discharged/migrated and 308 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/QdUXat4AMO
— ANI (@ANI) April 13, 2020
आज लॉकडाउन का 20वां दिन है। लॉकडाउन जारी रखने पर आज किसी बड़े फैसले का ऐलान हो सकता है। 14 अप्रैल को लॉकडाउन का आखिरी दिन होगा। इसलिए आज या कल लॉकडाउन पर किसी बड़े फैसले का इतंजार है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सेक्टर में लॉकडाउन से राहत दी जाएगी। हालांकि कुछ राज्यों ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। है। वहीं दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख से पार हो गई है।
जानें भारत में किस राज्य में कितने मरीज
महाराष्ट्र में -1,985
दिल्ली में -1,154
तमिलनाडु में -1,043
राजस्थान में- 804,
मध्य प्रदेश में -564,
गुजरात में -516,
तेलंगाना में -504,
उत्तर प्रदेश में -483,
आंध्र प्रदेश में- 427,
केरल में -376
जम्मू-कश्मीर में -245
कर्नाटक में -232,
हरियाणा में -185
पश्चिम बंगाल में -152
पंजाब में -151
बिहार में- 64
ओडिशा में-54
उत्तराखंड में- 35
असम में- 29
हिमाचल प्रदेश में -32
छत्तीसगढ़ में -31
चंडीगढ़ में- 21
झारखंड में-19
लद्दाख में -15
अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में -11
गोवा एवं पुडुचेरी में- सात-सात,
मणिपुर एवं त्रिपुरा में- दो-दो
मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।
भारत में महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा, देखें आंकड़े
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 221 मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,985 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रविवार को राज्य में 22 संक्रमितों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। मुंबई में सबसे अधिक 16 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा पुणे में तीन, नवी मुंबई में दो और सोलापुर में एक रोगी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मृतकों में नौ महिलाएं हैं। अधिकारी ने कहा, ''22 मृतकों में से 15 की आयु 40 से 60 के बीच थी जबकि छह की उम्र 60 साल से अधिक थी।''