झारखंड सरकार ने हिंदपीढ़ी के 8000 घरों के लिए भेजा राहत खाद्यान्न, लॉकडाउन उल्लंघन और अफवाह फैलाने वाले गिरफ्तार

By भाषा | Published: April 18, 2020 06:56 AM2020-04-18T06:56:12+5:302020-04-18T06:56:12+5:30

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को गुरुनानक विद्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से हिंदपीढ़ी के सभी आठ हजार घरों के लिए 15 दिन के लिए खाद्यान्न, तेल, बिस्किट, साबुन आदि स्वयं रवाना किया।

Coronavirus: Jharkhand govt sent relief food grains to 8000 homes in Hindpiri | झारखंड सरकार ने हिंदपीढ़ी के 8000 घरों के लिए भेजा राहत खाद्यान्न, लॉकडाउन उल्लंघन और अफवाह फैलाने वाले गिरफ्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। (Image Courtesy: Twitter/@Nitu_Jharkhand)

Highlightsकोरोना वायरस संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के करीब आठ हजार घरों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को खाद्यान्न के पैकेट शुक्रवार को भेजे और कहा कि इस संक्रमण के खिलाफ सभी को मिलकर संघर्ष करना है।सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री की ऐसी ही व्यवस्था बोकारो के कोविड-19 प्रभावित साड़म व अन्य क्षेत्रों के लिए भी शुरू हुई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे घर पर ही रहें और निर्देशों का पालन करें।

कोरोना वायरस संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के करीब आठ हजार घरों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को खाद्यान्न के पैकेट शुक्रवार को भेजे और कहा कि इस संक्रमण के खिलाफ सभी को मिलकर संघर्ष करना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को गुरुनानक विद्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से हिंदपीढ़ी के सभी आठ हजार घरों के लिए 15 दिन के लिए खाद्यान्न, तेल, बिस्किट, साबुन आदि स्वयं रवाना किया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री की ऐसी ही व्यवस्था बोकारो के कोविड-19 प्रभावित साड़म व अन्य क्षेत्रों के लिए भी शुरू हुई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे घर पर ही रहें और निर्देशों का पालन करें।

सरकार विशेष रूप से खाद्यान्न का वितरण करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुदायिक किचन, दीदी किचन, विशेष खाद्यान्न वितरण, स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य माध्यमों से जरूरतमंदों को भोजन एवं खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, प्रवासी मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से राशि प्रदान की जा रही है, दूध के पाउडर का वितरण भी जल्द प्रारंभ होगा।

लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर 1,634 और अफवाह और घृणा फैलाने को लेकर 89 लोग गिरफ्तार

झारखंड में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक कुल 828 प्राथमिकी दर्ज कर अब तक 1,634 लोग गिरफ्तार किये गये हैं, जबकि राज्य में इस दौरान अफवाह और घृणा फैलाने के मामलों में भी 89 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।

राज्य पुलिस के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुरारीलाल मीणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में फैलाये जा रहे अफवाहों और घृणा फैलाने के मामलों में भी अब तक 89 गिरफ्तारियां की गयी हैं। इनमें से अधिकतर मामले सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं।

 

Web Title: Coronavirus: Jharkhand govt sent relief food grains to 8000 homes in Hindpiri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे